{"_id":"5b48f58b4f1c1b38748b4742","slug":"91531508107-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की चपेट में आने से भाई बहन और भांजी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की चपेट में आने से भाई बहन और भांजी घायल
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर, जमालपुर। थाना क्षेत्र के जेके स्टेट हाइवे पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी जमालपुर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने दोनों को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
सिकंदरपुर गांव निवासी सुजीत उर्फ चुनमुन (20)वर्ष अपनी बहन रीमा 22 वषं एवं भांजी तीन माह के साथ अपनी बाइक से घर से चकिया जिला चंदौली के लिए निकला था। जैसे ही जलालपुर गांव के पास पहुंचा कि विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को धक्का मार दिया । ट्रैक्टर के टक्कर लगते ही भाई-बहन को गंभीर चोट आ गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर सवार मौके से ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। गांव वालों ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। ग्रामीणों की मदद से घायल भाई-बहन को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहा दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरो ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। घटना में बच्ची को मामूली चोटें आई है जिसका प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी सूर्यभान ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है।