{"_id":"5b3bb47a4f1c1b9a468b4649","slug":"91530639482-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर डेवलपर्स और प्रशासन हुआ आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर डेवलपर्स और प्रशासन हुआ आमने-सामने
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। महंत शिवाला मोहल्ले में निर्माणाधीन कांप्लेक्स का निर्माण कार्य रोके जाने के मामले में मिर्जापुर डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड और प्रशासन आमने-सामने आ गए हैं। प्रशासन ने जहां जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य न शुरू करने का निर्देश दिया है, वहीं मिर्जापुर डेवलपर्स ने इसे उत्पीड़न की कार्रवाई बताकर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। मिर्जापुर डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकगण परितोष बजाज, धीरज अग्रवाल, अनुज जायसवाल और यश गोयल ने मंगलवार को फन सिटी में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि उनका निर्माण कार्य सही है।
कंपनी के निदेशकगण ने बताया कि निर्माण कार्य को डीएम ने यह कहते हुए रुकवा दिया कि विकास प्राधिकरण से अनुकूल नक्शा पास नहीं कराया गया है। दावा किया कि कंपनी के पास 42 वर्षों की रजिस्ट्री एवं दाखिल खारिज मौजूद है। 1981 में तत्कालीन डीएम ने जमीन कंपनी को रजिस्ट्री की थी। कांप्लेक्स में रिलायंस का आउटलेट खोला जाना है। कांप्लेक्स का काम लगभग पूरा हो चुका है। प्रशासन के इस रवैये से व्यापारियों में आक्रोश है। वह बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं।