फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   गरीबों के अपने घर का सपना पूरा कर रहे मोदी:अनुप्रिया

गरीबों के अपने घर का सपना पूरा कर रहे मोदी:अनुप्रिया

Sun, 24 Jun 2018 11:28 PM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
गरीबों के अपने घर का सपना पूरा कर रहे मोदी:अनुप्रिया
महिला को प्रमाणपत्र देती अनुप्रिया पटेल
मिर्जापुर। लोहिया तालाब स्थित डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने प्रधानमंत्री शहरी आवास के 200 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के घर का सपना पूरा कर रहे हैं। सरकार घर बनाने के लिए ढाई लाख रुपये दे रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार गरीबों की सरकार है। केन्द्र और प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री आवास के साथ-साथ शौचालय का निर्माण करा रही है। उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त में रसोई गैस का कनेक्शन दे रही है। नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, छानबे विधायक राहुल प्रकाश, भाजपा जिलाध्यक्ष बालेन्दुमणि त्रिपाठी, नगरपालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने सरकार के कार्यों के बारे में बताया। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि मिर्जापुर में 2776, चुनार में 2105, अहरौरा नगर पालिका में 774 तथा कछवां नगर पालिका में 405 सहित 6060 लाभार्थियों को योजना के तहत आवास दिया जा रहा है। इस दौरान अपना दल (एस) जिलाध्यक्ष रमाकांत पटेल, डूडा अधिकारी रामजी उपाध्याय, नितिन विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed