{"_id":"5b2e8a2b4f1c1bc2378b577e","slug":"91529776683-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साम्प्रदायिक दंगा फैलाकर समाज तोड़ने का भाजपा कर रही काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साम्प्रदायिक दंगा फैलाकर समाज तोड़ने का भाजपा कर रही काम
Updated Sat, 23 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। देश और प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। चहुंओर अराजकता का बोलबाला है। ये बातें बहुजन समाज पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डा. आरएस कुशवाहा ने शनिवार को पार्टी पदाधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में चारों तरफ लूट मची हुई है। किसान जहां आत्महत्या कर रहा है, वहीं लूट, हत्या और बलात्कार की घटनाएं चरम पर हैं।
बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश और प्रदेश में जब जब कोई चुनाव आते हैं तो भाजपा को हिंदुत्व और राम मंदिर की याद आने लगती है। उन्होंने कहा कि भाजपाई जब भगवान राम के नहीं हुए तो फिर देश और प्रदेश की आम जनता का क्या होंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश हित की कम, जाति, धर्म, मंदिर व मस्जिद के नाम पर सांप्रदायिक दंगा फैलाकर समाज को तोड़ने का काम कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य जोन इंचार्ज, पूर्व एमएलसी सुनील कुमार चित्तौड़ ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ही सर्व समाज के सम्मान की रक्षा कर सकती है। पूर्व एमएलसी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में देश की जनता मायावती को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। उन्होंने इसके लिए अभी से ही कार्यकर्ताओं को कमर कसते हुए मैदान में लग जाने का आवाह्न किया। कार्यक्रम का संचालन अमरेंद्र बहादुर भारतीय ने किया। इस मौके पर पूर्व एमएलसी श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, पूर्व विधायक डा. रमेशचंद बिंद, डा मदन राम, अशोक गौतम, परवेज खान, जिलाध्यक्ष कुंज बिहारी, सद्दाम राईन, गिरिजा शंकर आचार्य आदि मौजूद रहे।