{"_id":"5a96f7324f1c1b3c718b79bc","slug":"91519843122-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों में बच्चों ने हर्सोल्लास के साथ खेली होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों में बच्चों ने हर्सोल्लास के साथ खेली होली
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। होली के पर्व के पूर्व अंतिम अध्ययन दिवस पर विद्यालयों में होली खेली गई। बच्चों ने एक दूसरे पर गुलाल और फूलों की बारिश कर दी। कई रंगों में रंगे बच्चों ने आपस में समानता का भाव महसूस किया। विद्यालयों की शिक्षिकाओं ने उन्हें होली की परंपरा और पर्व से जुड़ी कहानियों के बारे में बताया। रमईपट्टी स्थित किड्जी प्ले स्कूल में बुधवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बच्चों ने होली का त्योहार मनाया। संस्था की शिक्षिकाओं ने होलीका दहन की कहानी के माध्यम से पर्व के महत्व को बताया। बच्चों को सावधानी पूर्वक एक दूसरे को अबीर व गुलाल लगाने के लिए प्रेरित किया।संस्था की निदेशिका दीपिका श्रीवास्तव ने बच्चों को बताया कि होली का पर्व आपसी भाईचारे का पर्व है, इसमें मिल जुलकर भेदभाव मिटा कर लोग होली का त्योहार मनाते हैं। इस अवसर पर बच्चों ने नाचते गाते रंग अबीर व गुलाल उड़ाते पर्व का आनंद उठाया। इस दौरान गुड़िया, राजश्री जायसवाल, शाहीद परवीन, सायमा आदि उपस्थित रहीं। उधर बबुआ का पोखरा स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल में भी बच्चों ने होली के पूर्व संध्या पर एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाए। इस दौरान स्कूल की डायरेक्टर आभा सिंह ने बच्चों को केमिकल व प्रकृतिक रंगों के बारे में बताया तथा प्राकृतिक रंगों से ही होली खेलने की सलाह दी। इसके अलावा विंध्याचल स्थित विंध्य मालती पब्लिक स्कूल में बच्चों ने रंगों का त्योहार होली को धूमधाम से मनाया। इस मौके पर भक्त प्रहलाद नाट्य के द्वारा होलिका के महत्व को बताया। स्कूल में राधा-कृष्ण के द्वारा फूलों की होली खेली गई। इस दौरान वातावरण वृंदावनमय हो गया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल की ओर से बच्चों में गुझिया वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रत्ना मिश्रा, गंगोत्री, सुप्रिया, रीना, स्वाति, यशी, विजय लक्ष्मी, अंजू आदि उपस्थित रहीं। भटौली रोड स्थित सरला सर्राफ स्कूल में होली के पर्व के मौके पर बुधवार को बच्चों ने फूलों की होली खेली। राधा कृष्ण के वेश में बीच में बैठे कन्हैया के ऊपर बच्चों ने फूल बरसाए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर एवं गले मिलकर प्रेम, स्नेह, आपसी सदभाव का संदेश दिया। विद्यालय के डायरेक्टर आयुष कुमार सर्राफ ने सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रियंका शर्मा, प्रियंका बरनवाल, शिवाली श्रीवास्तव, उर्वशी जायसवाल, वैशाली श्रीवास्तव, रवि यादव, महेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन