{"_id":"5a871dad4f1c1b187e8b68ce","slug":"91518804397-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोन लोफ्टि परियोजना का निरीक्षण करेंगे चीफ इंजीनियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोन लोफ्टि परियोजना का निरीक्षण करेंगे चीफ इंजीनियर
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। चालीस वर्ष पूर्व स्थापित सोन लिफ्ट परियोजना जल्द चालू होगी। परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने परियोजना को चालू कराने की मांग मुख्यमंत्री और सिंचाई मंत्री से की थी। परियोजना को चालू करने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर 17 फरवरी को परियोजना का निरीक्षण करेंगे। इस परियोजना के चालू होने के बाद सिंचाई का संकट दूर होगा।
मिर्जापुर और सोनभद्र में सिंचाई की समस्या को दूर करने के लिए चालीस वर्ष पूर्व 1976 में सोन लिफ्ट परियोजना स्थापित की गई थी जो अधूरी है। इस परियोजना का मकसद सिंचाई की समस्या दूर करना है। परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने मुख्यमंत्री व सिंचाई मंत्री से मिल कर सोन लिफ्ट परियोजना को पूरा कराने और वर्तमान में 12 पंपों की जगह मात्र छह पंपों तथा पांच स्टेज की जगह मात्र चार स्टेजों में स्थापित परियोजना को पूरी क्षमता से चलाने की मांग की थी। उन्होंने राजगढ़, घोरावल, मधुपुर, मड़िहान के पठारी क्षेत्र में पेयजल संकट को दूर कराने की मांग की। इसके बाद मुख्यमंत्री व सिंचाई मंत्री के निर्देश पर सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर वीके मिश्र 17 फरवरी को परियोजना का निरीक्षण करेंगेे। वे बार-बार सूखाग्रस्त रहे अहरौरा कमांड में नरायणपुर पंप कैनाल का पानी पहुंचाने के लिए जीर्ण पंपों का भौतिक सत्यापन करेंगे। साथ ही रामरायपुर के गंगा पंप कैनाल व सक्तेशगढ़ पंप कैनाल कार्य की प्रगति भी देखेंगेे। निरीक्षण कार्य का प्रतिनिधित्व हरिशंकर सिंह पटेल करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि निरीक्षण के बाद परियोजना का कार्य पूरा कर उसे चालू किया जाएगा।