फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बिना हेलमेट के आराम से मिल रहा पेट्रोल

बिना हेलमेट के आराम से मिल रहा पेट्रोल

Fri, 16 Feb 2018 12:08 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
बिना हेलमेट के आराम से मिल रहा पेट्रोल
बिना हेलमेट लगाए पेट्रोल लेता चालक
मिर्जापुर। बाइक चालक हर हाल में हेलमेट लगाकर चलें, इसके लिए हेलमेट नहीं लगाने वालों को पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल नहीं देने की व्यवस्था बनाई गई लेकिन यह योजना फ्लाप हो गई। अब हेलमेट न लगाने वाले बाइक चालकों को हर पेट्रोल पंप पर आराम से पेट्रोल मिल रहा है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं में हेलमेट नहीं लगाने के कारण मौत के मामले बढ़ने के बाद भी लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं। इतना ही नहीं जान जोखिम में डोलकर तमाम बाइक चालक ड्राइविंग के समय मोबाइल पर बात करते है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में देहात की अपेक्षा लोगों में जागरूकता अधिक है लेकिन बड़ी संख्या में लोग बिना हेलमेट के बाइक चलाते नजर आते हैं। पुलिस अधीक्षक ने नगर के सभी पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं देने की व्यवस्था बनाई थी। कुछ दिनों तक इसका पालन तो हुआ लेकिन इसके बाद पेट्रोल पंप संचालकों ने बिना हेलमेट वालों को पेट्रोल देना शुरू कर दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में तो यह योजना एक दिन भी नहीं चल सकी। नगर में गुरुवार को बिना हेलमेट चालक पेट्रोल भरवाते नजर आए। इतना ही नहीं जान जोखिम में डाल कर बाइक चालक हाईवे और नगर के व्यस्ततम इलाकों में बाइक और कार चलाते समय चालक मोबाइल पर बात करते हैं। कई बार तो अचानक ब्रेक मारने पर कान में दबाया गया मोबाइल गिर जाता है। नगर में समय-समय पर अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया जाता रहा है लेकिन इसका असर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन




हेलमेट लगाने धूप, धूल से बचाव के साथ सुरक्षा भी
मिर्जापुर। जबसे बाइक चलाना शुरू किया तबसे हेलमेट लगाता हूं। हेलमेट लगाने से न सिर्फ धूल और धूप से बचाव होता है और यात्रा भी सुरक्षित होती है। अध्यापक होने की वजह से वह लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करते हैं। ये बातें प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक अर्पित श्रीवास्तव ने कहीं। वहीं श्री पट्टी गांव के निवासी प्रदीप विश्वकर्मा ने कहा कि जब से बाइक चलाना शुरू किया है तब से लगातार हेेलमेट लगा कर चलता हूं। जो हेलमेट नहीं लगाते हैं उन्हें हेलमेट लगाने पर अटपटा लगता है लेकिन अगर वे लगातार लगाएं तो इसका फायदा महसूस कर हमेशा हेलमेट लगाकर ही गाड़ी चलाएंगे। लक्ष्मी शंकर पांडेय ने बताया कि वह रोजाना लगभग 50 किलोमीटर बाइक चलाते हैं लेकिन हेलमेट लगाना नहीं भूलते हैं। उन्होंने कहा कि आप की सुरक्षा आप से बढ़ कर आपके परिवारीजनों के लिए जरूरी है। घर में भी लोग अपनी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त होने को कहते हैं। राजनाथ यादव ने कहा कि अब तो हेलमेट की आदत सी हो गई है। बिना हेलमेट लगाए चलने में अजीब सा लगता है। इन सब से बढ़ कर सुरक्षा है। हेलमेट सिर को बचाता है। अधिकांश दुघर्टनाओं में देखा जाता है कि सिर में चोट लगने से लोगों की जान चली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed