फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   गंगा आरती के बाद भजनों की प्रस्तुति पर झूमें लोग

गंगा आरती के बाद भजनों की प्रस्तुति पर झूमें लोग

Thu, 25 Jan 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
गंगा आरती के बाद भजनों की प्रस्तुति पर झूमें लोग
नगर के पक्का घाट पर विंध्य हेरिटेज फाउंडेशन की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें नवोदित कलाकारों ने अपनी मनोहारी प्रस्तुति से लोगों की वाहवाही लूटी। भजन संध्या का शुभारंभ सरस्वती पूजन से शुरू किया गया। कार्यक्रम संयोजिका अजीता श्रीवास्तव ने वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजन किया। अकृता व गर्विका ने संयुक्त रूप से सत्यम शिवम सुंदरम का गायन कर उपस्थित श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद रक्षा, शिवम, पीयूष, प्रदीप व ज्वाला ने एक से बढ़ कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। संचालन डाली अग्रहरि व आभार नितिन अवस्थी ने ज्ञापित किया। इससे पूर्व भक्तों द्वारा घंट, घड़ियाल व शंखनाद कर मां गंगा की आरती की गई। इस दौरान पिंकी सिंह, चंद्रकला, उमा बरनवाल, राघव, आमिर, यदुवेंद्र, तरूण पांडेय, पप्पू पांडेय, विक्रम गुप्ता, रूपचंद्र गुप्ता, भरत मिश्रा, दिवाकर मिश्रा, कमलाकांत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed