फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जन्माष्टमी पर वरसाना कार्यक्रम का आयोजन

जन्माष्टमी पर वरसाना कार्यक्रम का आयोजन

Thu, 17 Aug 2017 12:28 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
जन्माष्टमी पर वरसाना कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में मंगलवार को भी कई इलाकों में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान घंटा-घड़ियाल की ध्वनि से माहौल भक्तिमय हो गया। नंद घर आनंद भयो की गूंज सुनाई देती रही। कई स्थानों पर झूलनोत्सव भी मनाया गया।
घंटाघर स्थित सुंदरघाट रोड पर स्थित श्रीमंदिर गोपाल जी में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का जन्मोत्सव धूम-धाम से मनाया गया। सोमवार 14 अगस्त को मध्य रात्रि सवा 12 बजे भगवान गोपाल जी का जन्म का कार्यक्रम किया गया, तत्पश्चात दूसरे दिन 15 अगस्त को भगवान गोपालजी का झूला झांकी का आयोजन व भगवान शिव का भव्य श्रृंगार किया गया इस दौरान मंदिर परिसर में भजन- कीर्तन का भी आयोजन किया गया। प्रजापिता ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय शाखा प्रभु उपहार भवन शुक्लहा में मंगलवार की शाम जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेल अधीक्षक अनिल कुमार राय उपस्थित रहे। इस दौरान सतयुग, त्रेता और द्वापर युग की झांकियां सजाई गईं। संस्था की ओर से विशेष भोग का आयोजन किया गया। विन्ध्याचल स्थित शेरकोठी में श्रीकृष्ण झूला उत्सव मनाया गया। पूरा प्रांगण कृष्ण भक्ति के साथ साथ राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रहा। गोवर्धन पर्वत को अंगुली से उठाये हुए श्रीकृष्ण की झांकी संगठन की शक्ति का संदेश दे रही थी। श्री कृष्ण की लीलाओं को बिजली की सहायता से आकर्षक बनाया गया था। पूरे परिसर को तिरंगे झंडे और गुब्बारों से सजाया गया था। झांकियों में चाइनीज सामान न खरीदने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ओमप्रकाश मिश्र, मिट्ठू मिश्र, रतन मिश्र ,शिवम कसेरा, महेश बिंद, मानस मिश्र, लल्लू विश्वकर्मा आदि का योगदान रहा। पंच परमेश्वर मंदिर भटवा की पोखरी पर हरिकीर्तन का आयोजन किया गया। यहां बगिया में श्रीकृष्ण व राधा के पालने में झूलने की झांकी सजाई गई। कार्यक्रम संयोजक अमिताभ पांडेय रहे। उधर चील्ह थाने में भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन


जन्माष्टमी पर वरसाना कार्यक्रम का आयोजन
मिर्जापुर। दक्षिण फाटक स्थित मंदिर में अखिल भारतीय वर्षीय युुवा यादव महासभा के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और पूजा अर्चन का आयोजन किया गया। इस दौरान वरसाना कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष श्याम मोहन यादव ने भगवान श्रीकृष्ण की महत्ता पर प्रकाश डाला। मंडल अध्यक्ष चंदन यादव ने कहा कि समाज को एकजुट होने से ही लोगों का विकास होगा। रामाश्रय सिंह यादव ने कहा कि मानव समाज के उत्थान में यादव समाज की भूमिका अहम है। इस दौरान आरबी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
मिर्जापुर। सिटी ब्लॉक के कुरकुठिया में श्री वेदमाता गायत्री परिवार ट्रस्ट द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पर्यावरण संरक्षण के लिए दिनेश कुमार दूबे ने पौधरोपण किया। इस दौरान अवधेश, राजेश कुमार दूबे, विजयशंकर, प्रभाशंकर दूबे, बिहारी लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed