{"_id":"598610894f1c1b62728b4613","slug":"91501958281-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान मालिकों को मास्टर प्लान की नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान मालिकों को मास्टर प्लान की नोटिस
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मड़िहान। लोकनिर्माण विभाग द्वारा मड़िहान घोरावल मार्ग चौड़ीकरण करने के लिए मकान मालिकों को मास्टर प्लान की नोटिस पकड़ाये जाने से हड़कंप मच गया है। बरसात में लोगों को घर गिराने की चिंता सताने लगी है। मकान मालिकों द्वारा गुहार लगाये जाने पर जिलाधिकारी ने एक माह का समय बढ़ा दिया है।
मास्टर प्लान में स्थानीय क़स्बा समेत जमुई कलवारी धुरकर पेढ़ घोरावल में कई दर्जन मकान गिराये जा सकते हैं। सड़क चौड़ीकरण के कार्य में लगे अधिकारी मकानों पर लाल रंग से चिन्हित कर चुके हैं। दो अगस्त तक चिन्हित किये गए सभी जमीनों को खाली करने का आदेश लोकनिर्माण विभाग द्वारा दिया गया था।बारिश में कठिनाई को देखते हुए मकान मालिकों की गुहार पर जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे ने जगह खाली करने के लिए एक माह का समय दिया है। इससे मकान मालिकों को कुछ हद तक राहत मिली है।