फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   विद्युत पेंशनर्स ने धरना-प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

विद्युत पेंशनर्स ने धरना-प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Fri, 28 Jul 2017 12:18 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
विद्युत पेंशनर्स ने धरना-प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
मिर्जापुर। विद्युत पेंशनर्स परिषद उ.प्र. के आह्वान पर गुरुवार को जनपद के समस्त विद्युत पेंशनर्स जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन ऊर्जा मंत्री व प्रमुख ऊर्जा सचिव उ.प्र. को प्रेषित किया गया। कलेक्ट्रेट पर आयोजित धरना- प्रदर्शन के दौरान कहा गया कि प्रदेश के विद्युत पेंशनर्स को अभी तक सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियां लागू नहीं की गई है, जबकि प्रदेश के समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पिछले छह माह पहले से ही लागू किया जा चुका है। मांग किया गया कि ऊर्जा निगमों के समस्त पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों को सातवें वेतन आयोग का लाभ तत्काल स्वीकृत किया जाए। धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रूप से मिर्जापुर के शाखा अध्यक्ष यूसी श्रीवास्तव, शाखा सचिव बैकुंठ नाथ, एनपी विश्वकर्मा, एमएल गुप्त, जेएन मिश्र, गुलाब चंद्र, केएन दूबे, संगम लाल, राज नारायन श्रीवास्तव, झब्बू लाल, महेश चंद्र, जेडी गुप्त, बीबी सिंह आदि विद्युत पेंशनर्स उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed