{"_id":"59515a0a4f1c1bd06e8b46dc","slug":"91498503690-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी पर पुलिसिया रौब दिखाना पड़ा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी पर पुलिसिया रौब दिखाना पड़ा महंगा
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अहरौरा। सड़क किनारे खड़ी किशोरी पर पुलिसिया रौब दिखाना एक सिपाही को मंहगा पड़ गया। स्थानीय लोगों ने सिपाही को पकड़ कर बैठा लिया और हंगामा करने लगे। थाने के सिपाही ने अपनी गलती स्वीकारते हुए माफी मांगने पर लोगों ने उसे छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि अहरौरा थाना क्षेत्र के पट्टी कला मुहल्ले में सोमवार की सुबह एक किशोरी अपने घर के बाहर सड़क किनारे खड़ी थी, तभी सौ मीटर की दूरी पर स्थित अहरौरा थाने में तैनात एक सिपाही अपनी बाइक से उसी रास्ते से जा रहा था और पुलिसिया रौब दिखाते हुए अकारण ही किशोरी पर हाथ छोड़ दिया। इतना देखते ही वहां मौजूद लोगों ने सिपाही को घेर कर हंगामा मचाना शुरू कर दिया और सिपाही के बाइक को छीन कर उसे बैठा लिया। मामला बढ़ता देख सिपाही ने अपनी गलती को स्वीकारते हुए वहां मौजूद लोगों से माफी मांगने लगा, तब जाकर पीड़ित किशोरी व लोगों का गुस्सा ठंडा हुआ। हालांकि स्थानीय पुलिस इस तरह की किसी भी घटना से इनकार कर रही है।