फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   836 received appointment letters

836 को मिला नियुक्ति पत्र

Sun, 08 Nov 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sun, 08 Nov 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
836 received appointment letters
शिक्षक पूरे मनोयोग से बच्चों को शिक्षा प्रदान करें। जिससे बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले और बेहतर पीढ़ी का निर्माण हो सके। शिक्षा विभाग में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए नियुक्तियां की जा रही है।
विज्ञापन


जिसके तहत प्रशिक्षु  शिक्षकों को मौलिक नियुक्ति पत्र का वितरण किया जा रहा है। शिक्षकों की सुविधा के लिए कैंप कार्यालय में ही चिकित्सकों के पैनल द्वारा स्वास्थ परीक्षण करके प्रमाण पत्र भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन


जिससे सहायक अध्यापकों को कोई परेशानी नहीं हो। यह बातें बेसिक शिक्षा और बाल पुष्टाहार राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ने शनिवार को स्टेशन रोड स्थित कैंप कार्यालय पर 836 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान आयोजित कार्यक्रम में कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। शिक्षा के मामले में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विद्यालयों में मानक के अनुसार शिक्षकों की नियुक्ति धीरे-धीरे हो रही है।

कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। कहा कि देश की प्रगति के लिए गरीबों, किसानों, महिलाओं और बच्चों का खुशहाल होना जरूरी है।

समाजवादी सरकार गांव, गरीब, किसान, महिलाओं के हितों को ध्यान में रखकर तमाम योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। प्रत्येक क्षेत्र और वर्ग के विकास के लिए समुचित विकास किया जा रहा है।


सपा सरकार शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है। सरकार की मंशा बेरोजगारों को रोजगार दिलाने की है। जिसके लिए शिक्षा नितांत आवश्यक है।

जिला  बेसिक शिक्षा अधिकारी  अमरनाथ सिंह ने कहा कि शिक्षकों को शिक्षा के माध्यम से लोगों की सेवा करने का अवसर मिला है।

शिक्षक बच्चों को पढ़ाने पर विशेष ध्यान दें। डायट प्राचार्य डा. पारसनाथ ने कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता का मूलमंत्र है।

प्रशिक्षु शिक्षकों को खंड शिक्षा अधिकारी किरनबाला सिंह, अतुलदत्त तिवारी, मनोज यादव, संजय यादव, राजेश वैश्य, प्रभाशंकर पांडेय, मनीष पांडेय, राजीव रंजन, कन्हैयालाल, सुनील सिंह, शशिकांत श्रीवास्तव, राममिलन यादव ने नियुक्ति पत्र वितरण किया।

 इस दौरान रतन श्रीवास्तव, डा. दिनेश सिंह, सुशील यादव, हरिशंकर, अतुल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed