फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   कायस्थ महासभा की एकजुटता पर दिया गया जोर

कायस्थ महासभा की एकजुटता पर दिया गया जोर

Tue, 18 Sep 2018 12:37 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
कायस्थ महासभा की एकजुटता पर दिया गया जोर
मिर्जापुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक अहरौरा स्थित सद्भावना शिक्षण सेंटर में सोमवार को जिलाध्यक्ष रत्नेश चंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए समाज हित में कार्य करने पर जोर दिया गया। इस दौरान अहरौरा नगर कमेटी का गठन किया गया। इसमें नगर अध्यक्ष के पद पर जटाशंकर श्रीवास्तव को मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

अहरौरा नगर कमेटी में जिलाध्यक्ष सहित नगर उपाध्यक्ष पद के लिए वीरेंद्र श्रीवास्तव, नगर महामंत्री पद पर शैलेंद्र श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव को मनोनित किया गया। इसी क्रम में संरक्षक मंडल में त्रिलोकी नाथ श्रीवास्तव, सत्येंद्र श्रीवास्तव व उमाशंकर लाल को मनोनित किया गया। बैठक के दौरान प्रदेश के संगठन सचिव संजय श्रीवास्तव ने विश्वास दिलाया कि नगर कमेटी अहरौरा के मनोनयन से महासभा और सशक्त व मजबूत होगी। जिला महा मंत्री सुजीत कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि महासभा जिले के सभी बारहों ब्लाक व पांचों विधानसभा व सभी नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्रों में अपना गठन कर संगठन को मजबूत करने में लगी हुई है। इसी क्रम में संगठन 23 सितंबर को मड़िहान विधानसभा के नदिहार में तथा चुनार विधानसभा में गंगेश्वर नाथ पर बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक का संचालन शैलेंद्र श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान विनोद कुमार श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, पीयूष श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव, गोविंद श्रीवास्तव, रमाशंकर लाल, कामेश्वर लाल, अमित कुमार, प्रकाश श्रीवास्तव सहित महासभा के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed