फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पीएम आवास की सूची न उपलब्ध कराए जाने पर सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश

पीएम आवास की सूची न उपलब्ध कराए जाने पर सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश

Fri, 31 Aug 2018 11:37 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
पीएम आवास की सूची न उपलब्ध कराए जाने पर सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश
हलिया। सांसद के आदर्श गांव ददरी में शुक्रवार को जिलाधिकारी अनुराग पटेल और सीडीओ प्रियंका निरंजन ने चौपाल लगाकर विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास की सूची न उपलब्ध कराने पर जिलाधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी (सेक्रेट्री) को जहां प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। सूचनाएं देने में शिथिलता बरतने पर सुदामा सिंह यादव को फटकार लगाई।
विज्ञापन

चौपाल में बताया गया कि ददरी गांव की आबादी 3029 है। चार मजरों में विद्युतीकरण हो गया है। कुछ लोगों ने बताया कि अभी दो चार घरों तक बिजली नहीं पहुंची हैै। इस पर डीएम ने एक्सईएन को सर्वे कराकर बिजली देने का निर्देश दिया। डीएम ने महिलाओं को स्वरोजगार करने की प्रेरणा दी। बताया गया कि 2018 -19 में 1615 मानव दिवस सृजित किए गए हैं। 142 प्रधान मंत्री आवास बने हैं। आवास के लिए 40 नए लाभार्थियों का चयन किया गया है। तीन कुओं के जगत बनाया गया है। गांव के लोगों ने मनरेगा में काम न मिलने की शिकायत की। इसपर सभी श्रमिकों को काम देने का निर्देश दिया। बताया गया कि गांव में 323 शौचालय बनाए गए हैं। डीएम ने सर्वे कराकर पात्रों को शौचालय देने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय ददरी में 131 बच्चे अध्ययनरत हैं। जिलाधिकारी ने छात्रा प्रेम शीला तथा वंदना से ड्रेस वितरण व मिड डे मील के बारे में जानकारी ली। राज्य वित्त तथा चौदहवें वित्त से दस कार्य कराए गए हैं। इस मद से स्टेशनरी के लिए 52 हजार, ग्राम प्रधान के मानदेय के लिए 35 हजार रुपये खर्च किए गए हैं। हैंडपंप मरम्मत, आंगनबाड़ी केंद्र में कोटा स्टोन तथा प्राथमिक विद्यालय से मुख्य सड़क तक इंटरलाकिंग कराया गया है। प्रधान मंत्री आवास के चयनित लोगों की सूची नहीं देने पर डीएम ने ददरी गांव के सेक्रेट्री अविनाश सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। सूचनाएं नहीं देने बीडीओ हलिया सुदामा सिंह यादव को फटकार लगाई। चौपाल में ग्राम प्रधान धनंजय पटेल, परियोजना निदेशक ऋषि मुनि उपाध्याय, विकलांग कल्याण अधिकारी दिव्या शुक्ला, एआर कोआपरेटिव रत्नाकर सिंह, समाज कल्याण अधिकारी अभय कुमार सिंह, डीपीआरओ सहित सभी जनपदीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र का किया लोकार्पण : हलिया। सांसद आदर्श गांव ददरी में चौपाल के बाद डीएम तथा सीडीओ ने प्राथमिक विद्यालय के पास नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। शिशु श्लोक का अन्नप्राशन संस्कार किया। परिसर में पौध रोपण भी किया। इस दौरान सीडीपीओ राजेश कुमार गुप्ता, सुपरवाइजर इंद्रा पाल आंगनबाड़ी सुषमा देवी, आशा अंजू देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed