फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जांच में बच्चों में मिली विटामिन ए कमी

जांच में बच्चों में मिली विटामिन ए कमी

Fri, 31 Aug 2018 12:13 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
जांच में बच्चों में मिली विटामिन ए कमी
जमालपुर। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य मिशन के तहत क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण में अधिकतर बच्चों में विटामिन ए की कमी पाई गई। कई दंत और त्वचा रोग से पीड़ित मिलेे। डाक्टरों ने बच्चों के इलाज के साथ समुचित देखभाल करने का निर्देश अभिभावकों को दिया।
विज्ञापन

डा. संजय सिंह ने बताया कि जमालपुर क्षेत्र के कुल 277 स्कूलों में 113 स्कूलों के बच्चों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान 36165 में से 11597 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें 115 बच्चों में विटामिन ए की कमी पाई गई। इनमें 75 बच्चों को सीएचसी रेफर किया गया। 321 बच्चे दंत रोग से पीड़ित मिले जिन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। सबसे अधिक बच्चे त्वचा रोग से पीड़ित मिले। अब तक कुल 321 मरीज इलाज के लिए रेफर किया गया। क्षेत्र के पत्तेदार, हरदी, सिकंदरपुर, बहुआर, डोहरी, डढौना, जमुई, जमालपुर, कुंडाडीह, हमीदपुर, धारा, देवरिया, डोमरी, खेमईबरी, गोगहरा, शिवपुर ,जमालपुर आदि परिषदीय स्कूलों में बच्चों की जांच की गई। इस दौरान जांच टीम में डा .शुचि त्रिपाठी, प्रीति, डा. देवेंद्र, सत्येंद्र और राधिका मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed