{"_id":"5b4796d94f1c1bb2288b6245","slug":"81531418329-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम चुनार ने भूस्वामियो की मांग एसएलएओ तक पहुचांने का दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम चुनार ने भूस्वामियो की मांग एसएलएओ तक पहुचांने का दिया आश्वासन
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरायनपुर मिर्जापुर । राष्ट्रीय राज मार्ग सात पर टेगरा मोड़ से हनुमना बार्डर तक फोर लेन मार्ग निर्माण मे भूमि अधिग्रहण को लेकर बाटे जारहे नोटिस में दर्ज मनमाने दर को लेकर पटेल त्रिमोहानी पर पटेल प्रतिमा के नीचे भूस्वामियों का चल रहा शान्तिपूर्ण धरना तीसरे दिन गुरूवार को भी जारी रहा। मौके पर पहुचे एसडीएम चुनार भूस्वामियो की मांग एसएलओ मिर्जापुर तक पहुचाने का आश्वासन दिया । भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश सचिव जालिम सिंह भी धरना में बैठकर भूस्वामियो की मांगो का समर्थन किया । धरना के तीसरे दिन लगभग तीन बजे पहुचे एसडीएम चुनार ने भूस्वामियों से कहा कि मौसम की गड़बड़ी व पीएम के दौरा को लेकर सभी अधिकारी ब्यस्त हैं । भूस्वामियो का प्रतिनिधि मंडल डीएम से वार्ता कर अपनी मांग रखे लेकिन उनकी बात धरनारत भूस्वामी नही माने । धरना का नेतृत्व कर रहे माता प्रसाद पटेल ने कहा कि भूस्वामियों व किसानों के भूमि का मनमाना दर पर मुआवजा बनाकर भूस्वामियों को लूटने का प्रयास किया गया है । जिसे किसी हाल मे भी बर्दास्त नही किया जायेगा । एसडीएम से वार्ता के दौरान भूस्वामियो ने आरोप लगाया कि पूर्व मे डाली गई आपत्तियो का निस्तारण किये बिना मुआवजे का नोटिस वितरित किया जाने लगा जो गलत है । शासनादेश के अनुसार बाजार भाव या सर्किल रेट मे जो अधिक है उसका चार गुना मुआवजा देना निर्धारित है लेकिन दर मुल्यांकन मे भारी लापरवाही बरती गई है । किसानो व भूस्वामियो ने मांग किया कि धरना स्थल पर आकर एसएलओ मीरजापुर बताए कि किस प्रकार से भूमि का दर निर्धारित किया है । उनके आने तक भूस्वामियों का शान्तिपूर्ण धरना चलता रहेगा । उक्त अवसर पर संजय सिह ,सत्येन्द्र सिह ,दिलीप गुप्ता ,देवशंकर यादव ,रामजी यादव ,हनीफ खान ,कल्लू खान ,प्रभात सिह ,सीए अरूण सिह ,अलाउद्दीन ,महेन्द्र पटेल आदि तमाम लोग उपस्थित रहे ।
विज्ञापन