{"_id":"5b46471a4f1c1bc5248b5e3c","slug":"81531332378-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातवें वेतन मान का लाभ मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातवें वेतन मान का लाभ मांगा
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल निगम के कर्मचारी पूर्व की भांति प्रशासकीय विभाग बनाने की मांग को लेकर बुधवार को भी धरना प्रदर्शन पर रहे। उत्तर प्रदेश जल निगम समन्वय समिति के तत्वावधान में जल निगम के इंजीनियरों और कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन अनवरत चल रहा है। इंजीनियर जल निगम को पूर्व की भांति प्रशासकीय विभाग बनाने और जल निगम कर्मियों का लंबित वेतन, पेंशन, सप्तम वेतनमान की मांग कर रहे हैं।
अधिशासी अभियंता जल निगम एके सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश ग्रामीण क्षेत्र की 17 करोड़ आबादी में से शुुद्ध पेयजल केवल 13 प्रतिशत लोगों को मिल पा रहा है। वहीं छह करोड़ शहरी आबादी में से मात्र 20 प्रतिशत लोगों को सीवर, ड्रेनेज की सुविधा है। प्रदेेश सरकार के तमाम वादों के विपरीत आज भी पेयजल संकट कायम है। सरकार इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि वर्तमान में उक्त कार्यों की कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश जल निगम को समाप्त करने पर अड़ी हुई है। कहा कि 19 जुलाई को प्रदेश के 20 हजार कर्मचारी उत्तर प्रदेश जल निगम मुख्यालय पहुंचकर रैली निकालेंगे। रैली परिसर से सिकंदरबाग चौराहा होते हुए जीपीओ स्थित हजरतगंज गांधी प्रतिमा पर पहुंचेगी। इस दौरान अरुण कुमार, प्रवीण चौरसिया ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को पूरा करें। इस दौरान उदयनाथ सिंह यादव, आरसी मौर्य , विकास अग्रहरि, सुनील कुमार सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, इमरान अहमद, मंजीत कुमार, नर्वदेश्वर आनंद, दिनेश कुशवाहा, उदय नारायण, दीनानाथ पाल, मनोज कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।