फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जनपद से 242 शिक्षक हुए कार्यमुक्त

जनपद से 242 शिक्षक हुए कार्यमुक्त

Sun, 24 Jun 2018 11:30 PM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
जनपद से 242 शिक्षक हुए कार्यमुक्त
कार्यमुक्ति प्रमाणपत्र लेने बीएसए कार्यालय पहुंची अध्यापिकाएं
मिर्जापुर। विभिन्न जनपदों में स्थानांतरित शिक्षकों को बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने रविवार को कार्यमुक्त प्रमाण पत्र जारी किया। कुल 242 शिक्षकों को कार्यमुक्त प्रमाण जारी किया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान गर्मी और देरी के चलते स्थानांतरित शिक्षक काफी परेशान दिखे। कार्यमुक्त प्रमाण पत्र के लिए महिलाएं भी दूर दूर से अपने बच्चों के साथ पहुंची थी, जो गर्मी में काफी परेशान रही। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय रविवार को अवकाश होने के बावजूद खुला रहा। बीएसए के निर्देशन में खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक सहित कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा शिक्षकों को कार्यमुक्त होने का प्रमाण पत्र जारी किया। इसके चलते बीएसए कार्यालय में काफी गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन

शिक्षकों के कार्य मुक्त होने से शिक्षकों की कमी होगी जिससे पठन पाठन जुलाई माह में प्रभावित हो सकता है। सबसे ज्यादा परेशानी एकल शिक्षक वाले स्कूलों में होगा। जहां पर शिक्षकों की तैनाती नही होने के कारण स्कूल बंद हो जाएगा और बच्चों की पढ़ाई पुरी तरह से प्रभावित होगी। बीएसए ने कहा कि अंर्तजनपदीय स्थानांतरित शिक्षकों के स्थान पर गैर जनपद से आ रहे शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed