{"_id":"5b22aea94f1c1ba86e8b80c4","slug":"81528999593-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद की तैयारियां हुई तेज, खरीददारी में जुटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद की तैयारियां हुई तेज, खरीददारी में जुटे लोग
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। रमजान माह के बाद पड़ने वाले ईद के त्योहार को धूमधाम से मनाने के लिए लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाजारों में चहल पहल बढ़ने लगी है। कपड़े, जूते व सेवईं आदि दुकानों पर खरीददारों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। कड़ी धूप के बावजूद लोग अपने अपने परिवार के साथ अपने जरूरत की सामान खरीदने निकल रहे हैं। दुकानदार भी ईद में बेहतर दुकानदारी होने की चाहत में हर ग्राहक की पंसद का सामान अपनी दुकानों पर सजा कर रखे हुए हैं।
ईद पर बेहतर दुकानदारी होने की चाहत में दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें सजा ली हैं। कपड़ों में पांच सौ से लेकर पांच हजार तक के परिधान मौजूद हैं। ईद के त्योहार में कुर्ता पायजामा लोगों की पहली पंसद होने के कारण अधिकांश दुकानदारों ने इसे ही वरीयता देते हुए अपनी अपनी दुकानों में रखा हुआ है। इसके अलावा जींस, शर्ट समेत अन्य कपड़ों को भी रखा है। महिलाओं के लिए नए-नए परिधान लाए गए हैं। महिलाएं त्योहार के दौरान विभिन्न प्रकार के पकवान बनाने के लिए सामानों की खरीदारी करने में जुट गई है। सुबह से शाम तक बाजारों में लोगों की भीड़ देखा जा सकता है। तेज धूप में भी रोजेदार अपने परिवार के साथ सामान खरीदने के लिए बाजारों में निकल रहे है। रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर महिलाओं, पुरुषों के साथ ही बच्चों की भीड़ देखी जा रही है। दुकानों पर अपनी अपनी पंसद के परिधान को खरीदने की होड़ लगी हुई है। दर्जी दिन रात मेहनत कर ईद के लिए कपड़े सिल रहे हैं। पुलिस प्रशासन के साथ ही नगर पालिका प्रशासन सतर्क हो गया है। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में सफाई कर्मियों की टीम साफ-सफाई में लगी हुई है। नगर में चूने का छिड़काव कराया जा रहा है।
ईद के चलते खजूर व सेवइयों के दाम में काफी तेजी से उछाल आया है। सेवई 80 रुपये से लेेकर 200 रुपये पैकेट तक बिक रही है। इसमें मोटी से लेकर पतली सेवई तक शामिल हैं। इसके अलावा खजूर सौ रुपये से लेकर आठ सौ रुपये किलो तक बिक रहा है।