{"_id":"5a95a68d4f1c1ba3378b66bd","slug":"81519756941-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर्व पर कोई स्पेशल टेन नहीं चलने से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर्व पर कोई स्पेशल टेन नहीं चलने से बढ़ी परेशानी
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। होली मद्देनजर इस बार कोई स्पेशल ट्रेन नहीं चलाने के कारण ट्रेनों में यात्रियों को खड़े होने तक की जगह नहीं मिल रही है। मुंबई तथा सूरत व दिल्ली से बिहार और हावड़ा जाने वाली टेनें खचाखच भरी हुई आ रही हैं। ट्रेनों में कोई सीट खाली नहीं है जिसके चलते आरक्षण न होने के कारण यात्रियों को धक्का खाते हुए यात्रा करनी पड़ रही है।
होली की छुट्टी में गैर प्रांतों और जनपदों में नौकरी करने वाले लोग परिवार के साथ घर लौट रहे हैं। इससे इन दिनों ट्रेनों और बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। एक ओर मुंबई, दिल्ली, सूरत, बंगलुरु आदि स्थानों से बिहार, हावड़ा तथा अन्य स्थानों को जाने वाली ट्रेनें खचाखच भर कर आ रही हैं। वर्तमान समय में जनरल बोगी की बात छोड़ दीजिए स्लीपर बोगियों में पैर रखने की जगह नहीं बची है। यात्री किसी तरह सफर करने को मजबूर हैं। अचानक बढ़ी भीड़ के चलते लोगों को आरक्षण नहीं मिल पा रहा है। इससे यात्री जनरल टिकट लेकर ही स्लीपर बोगी का जुर्माना भर कर चलने केे विवश हो गए हैं। डाउन कालका, जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस, सीमांचल, ताप्ती गंगा, मुुंबई हावड़ा मेल,सीमांचल एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस आदि ट्रेनें ओवरलोड चल रही हैं। बिहार जा रहे कमलेश, विमलेश, राजेश, शंभू आदि यात्रियों का कहना है कि हर वर्ष होली पर्व के एक सप्ताह पहले से ही स्पेशल ट्रेनें चला दी जाती थीं। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलती है लेकिन इस बार कोई स्पेशल ट्रेन नहीं चलाई गई। स्टेशन अधीक्षक एमए सिद्दीकी ने बताया कि अभी तक कोई स्पेशल ट्रेन चलाने की सूचना नहीं मिली है। फिलहाल रूटीन की ट्रेनों से ही यात्रियों के सफर करने की सुविधा मौजूद है।