{"_id":"5a68d3b34f1c1b89268b65c5","slug":"81516819379-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधुनिक तरीके से पढ़ेंगे बच्चे: बीएसए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधुनिक तरीके से पढ़ेंगे बच्चे: बीएसए
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड कोन के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मनौवा में शिक्षकों द्वारा बच्चों को पढ़ने के लिए प्रोजेक्टर भी प्रदान किया। साथ ही बच्चों को बैठने के लिए स्वयं द्वारा मेज की व्यवस्था की गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया। उन्होंने कहा कि बच्चों को आधुनिक और हाइटेक तरीके से पढ़ाने की व्यवस्था की जा रही है। इसमें सरकारी व्यवस्था के साथ ही इच्छुक शिक्षकों द्वारा सहयोग किया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी कन्हैया लाल ने कहा कि बच्चों के लिए प्रोजेक्टर और मेज की व्यवस्था करना सराहनीय है। विकास खंड मझवां स्थित प्राथमिक विद्यालय जलालपुर में मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य ने बच्चों को स्वेटर, जूता और मोजा का वितरण किया । इस दौरान रवींद्र कुमार वर्मा, अजय कुमार, रतन श्रीवास्तव, विभा शुक्ला, गणेश सिंह, उर्मिला देवी आदि मौजूद रहे।
इनसेट
20 स्कूलों में दिया गया टीवी
मिर्जापुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में बच्चों को अत्याधुनिक तरीके से पठन पाठन की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए जनपद के लगभग 20 स्कूलों में टेलीविजन उपलब्ध कराया गया है। जिससे बच्चों को देश दुनिया की जानकारी मिल सके और उनका ज्ञान वर्धन हो सके।