{"_id":"5a68d2b94f1c1b87268b64ab","slug":"81516819129-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"209 एमडीएम प्रभारियों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
209 एमडीएम प्रभारियों का वेतन रोका
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों के एमडीएम प्रभारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। 23 जनवरी को 209 एमडीएम प्रभारियों ने आईवीआरएस पर सूचना नहीं दिया। जिससे 209 स्कूलों में एमडीएम की सूचना शासन को नहीं मिल पाई। जिस पर जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे के निर्देश पर बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने इन स्कूलों के एमडीएम प्रभारियों का एक दिन का वेतन रोकते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
जनपद के 2292 विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के तहत बच्चों को दोपहर का भोजन दिया जा रहा है। इसकी निगरानी शासन द्वारा इंटरएक्टिव वायस रिस्पांस सिस्टम आईवीआरएस के माध्यम से नियमित की जा रही है। इसके लिए प्राधिकरण द्वारा नियमित एमडीएम की सूचना आईवीआरएस के माध्यम से ली जाती है। इस क्रम में जनपद के 209 स्कूलों के एमडीएम प्रभारियों द्वारा आईवीआरएस पर सूचना नहीं दी गई। जिससे शासन को स्कूलों में एमडीएम बनने की सूचना नहीं मिल पाई। आईवीआरएस पर शिक्षकों द्वारा सूचना दर्ज नहीं कराने पर शासन द्वारा माना जा रहा है कि संबंधित विद्यालयों द्वारा उक्त तिथि को भोजन नहीं बनवाया गया है अथवा प्रभारियों द्वारा जान बूझ कर अनुशासनहीनता बरतते हुए आईवीआरएस पर सूचना नहीं दी गई है। जिलाधिकारी ने बीएसए को संबंधित एमडीएम प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।