फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ईओ व लेखा लिपिक को चेयरमैन ने बनाया बंधक

ईओ व लेखा लिपिक को चेयरमैन ने बनाया बंधक

Wed, 20 Dec 2017 01:17 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
ईओ व लेखा लिपिक को चेयरमैन ने बनाया बंधक

विज्ञापन
अहरौरा। स्वच्छता अभियान के तहत नगर में बन रहे शौचालय के पैसे लाभार्थियों के खाते में नहीं भेजने से नाराज नगर पालिकाध्यक्ष गुलाब दास मौर्या मंगलवार को धरने पर बैठ गए। उन्होंने सभासदों के साथ अधिशासी अधिकारी और लेखा लिपिक को बंधक बना लिया और निलंबित करने की मांग करने लगे। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर आंदोलन को शांत कराया।

नगर पालिका अध्यक्ष ने शपथ लेने के बाद पहली बार मंगलवार को अपने कार्यालय पहुंचे। नागरिकों ने शौचालय के पैसे का भुगतान नहीं करने की शिकायत की। लोगों आरोप लगाया कि पालिका के अधिशासी अधिकारी विनय तिवारी और लेखालिपिक कुंवर सिंह पर शौचालय की रकम में गोलमाल किया है। इसके बाद पालिका अध्यक्ष और सभासदों ने दोनों को बंधक बना लिया। लोगों के साथ अध्यक्ष गुलाब मौर्या धरने पर बैठ गए। नगर पालिका अध्यक्ष ने अधिशासी विनय तिवारी से सबके सामने शौचालय के पैसे का हिसाब मांगने लगे। अधिशासी अधिकारी जल्द भुगतान का आश्वासन देने लग तो पालिका अध्यक्ष आपे से बाहर हो गए और अध्यक्ष कार्यालय में ही जमीन पर धरने पर बैठ गए। नगरपालिका अध्यक्ष ने बताया कि कमीशन के चक्कर में दो वर्ष में स्वीकृत 1678 शौचालयों में से सिर्फ 413 के पैसे का भुगतान किया गया। अन्य 1265 लाभार्थियों का चयन इसलिए नहीं किया गया कि लोगों ने पैसे नहीं दिए। कर्मचारी लोगों से हजार रुपए मांग रहे हैं। इसके अलावा जिन्हें शौचालय मिला है उनके खाते में भी पिछले छह महीनों में भुगतान नहीं किया गया। कमीशन के चक्कर में लाभार्थियों के खाते में रकम नहीं भेजी जा रही है। अध्यक्ष ने ईओ पर बिना उनकी अनुमति से दस दिनों के अंदर 27 लाख रुपये के भुगतान ठेकेदारों को करने का आरोप भी लगाया। ईओ विनय कुमार तिवारी ने ट्रांसफर नहीं करने के लिए बैंक को जिम्मेदार बताया। कहा कि जल्द ही भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed