{"_id":"5991ee0b4f1c1bc51e8b4734","slug":"81502735883-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल बदमाशों ने तीन लोगों से मोबाइल व नगदी लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के बल बदमाशों ने तीन लोगों से मोबाइल व नगदी लूटा
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीखड़। चुनार कोतवाली क्षेत्र के मझवां तराश गांव के पास रविवार की रात लगभग दस बजे तीन बाइक सवार छह बदमाशों ने वाराणसी तेरहवीं में शामिल होकर घर जा रहे तीन लोगों का तमंचे के बल पर मोबाइल व नकदी लूट ली। सौ नंबर की पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जबकि चार बदमाश फरार हो गए।
वाराणसी के भेलूपुर निवासी महेश कुमार विश्वकर्मा व नीतेश कुमार कछवां के हरदरा गांव में राजकुमार सिंह के यहां तेरहवीं शामिल होने आए थे। रात करीब दस बजे जैसे ही दोनों व्यक्ति चुनार कोतवाली क्षेत्र के मझवां तराश गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप पहुंचे कि तीन बाइक पर सवार छह बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। उसके बाद बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनका एक मोबाइल, आठ हजार 320 रुपया रुपया लूट लिया। लूट के बाद बदमाश कछवां की ओर भागने लगे। बाइक सवार युवक ने उनका पीछा किया और सौ नंबर पर सूचना दे दी। सौ नंबर पुलिस ने भी बदमाशों का पीछा किया और दो अपराधियों को डोमनपुर के पास गिरफ्तार कर लिया। दोनों नशे में धुत थे। उनसे पूछताछ कर अन्य साथियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
000