फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   80 thousand 224 crore investment in UP in Ground Breaking Ceremony-3

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-3 में यूपी में 80 हजार 224 करोड का निवेश

Sat, 04 Jun 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
80 thousand 224 crore investment in UP in Ground Breaking Ceremony-3
लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-3 के शुभारंभ कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान सेरेमनी में शामिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित शामिल विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों के विचारों को लोगों ने सुना।
विज्ञापन

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-3 में उत्तर प्रदेश में 80 हजार 224 करोड रुपये के निवेश के साथ ही मिर्जापुर जिले में तीन कंपनियां 840 करोड़ रुपये के निवेश व जिले में कंपनी की होने वाली स्थापना से क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं बढ़ गई। दो कंपनियां जिले में सिमेंट प्लांट स्थापित करने जा रही हैं वहीं एक कंपनी सौर ऊर्जा प्लांट लगाने जा रही है। डालमिया सिमेंट लालगंज के नेवादा में 660 करोड़ रुपये से सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट स्थापित करने जा रहा है। इसके लिए जमीन खरीदने का कार्य पूरा कर लिया गया है। 35.75 एकड़ जमीन की खरीदारी की जा चुकी है और जमीन खरीदने की बात चल रही है। इसी क्रम में आरएलजे इंफ्रा सिमेंट चुनार के बड़ागांव में प्लांट लगाने जा रहा है। 100 करोड़ रुपये के इनवेस्टमेंट का लक्ष्य रखा गया है। 16 एकड़ जमीन की खरीद हो चुकी है। यह भी सीमेंट बनाएंगे। जिंदल प्राइवेट लिमिटेड 80 करोड़ का निवेेश करेगा। लालगंज के भुर्जी में सोलर प्लांट लगाएंगे। जिसके लिए 50 एकड़ जमीन की व्यवस्था कर ली गई है। इसे लेकर क्षेत्र के अन्य उद्यमियों में हर्ष का माहौल है। कंपनियों की स्थापना से क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की अपार संभावना जताई जा रही है। लाइव प्रसारण के दौरान नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र, मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, मुख्य विकास अधिकारी श्री लक्ष्मी बीएस, उपायुक्त उद्योग वीके चौधरी सहित उद्यमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed