फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   75000 students appear in board exams

बोर्ड परीक्षा के लिए शुरु हुई कवायद

Wed, 05 Feb 2020 07:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
75000 students appear in board exams
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इस बार दोनों परीक्षाओं में तकरीबन 75 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। सभी केंद्र निर्धारित हो चुके हैं, उत्तर पुस्तिकाओं का भी वितरण किया जा रहा है। प्रवेश पत्र का भी वितरण हो रहा है। इसी क्रम में बुधवार को स्टेट पर्यवेक्षक विकास श्रीवास्तव ने आधा दर्जन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

जिले में इस बार 110 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षाएं होंगी। इन परीक्षाओं में जिले से 73 हजार 446 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हाईस्कूल में परीक्षार्थियों की संख्या 42452 हैं, जिसमें 21147 बालक तथा 21305 बालिकाएं शामिल हैं। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में परीक्षार्थियों की संख्या 31307 है जिसमें 15358 बालक तथा 15949 बालिकाएं शामिल हैं। स्टेट पर्यवेक्षक उप शिक्षा निदेशक विकास श्रीवास्तव ने नगर के राजस्थान इंटर कालेज, ज्योति मौर्या इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, वसंत विद्यालय इंटर कालेज व कोन विकास खंड के मवैया स्थित मिश्रीलाल इंटर कालेज का बुधवार को निरीक्षण किया। वहां उन्होंने सीसीटीवी, वायस रिकार्डर व राउटर आदि का निरीक्षण कर उसका लाइन प्रदर्शन देखा।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं के लिए महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। इस नियंत्रण कक्ष से जिले भर के परीक्षा केंद्रों की आनलाइन निगरानी की जा सकेगी। यहां से परीक्षा संबंधी पल पल की जानकारी ली जा सकेगी। इस जगह 10 कंप्यूटर व आपरेटर के साथ ही एक अधिकारी की तैनाती की गई है। परीक्षा के लिए डीएम की अध्यक्षता में आठ फरवरी को जिला पंचायत सभागार में केंद्र अध्यक्षों की बैठक आहूत की गई है। यह जानकारी देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया जा रहा है। प्रवेश पत्र भी दिए जा रहे हैं। जो प्रवेश पत्र शेष रह गए हैं वह और प्रश्नपत्रों का वितरण सात फरवरी को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। परीक्षा अपने तय कार्यक्रम के अनुसार शुचितापूर्ण ढंग से होगी। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने बुधवार को जिले के सभी एक सौ 10 परीक्षा केंद्रों को जोन व सेक्टरों में बांट दिया है। इनमें एडीएम यूपी सिंह को सदर व लालगंज तहसील क्षेत्र का सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तथा सीआरओ एमए अंसारी को चुनार व मड़िहान तहसील क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके साथ साथ जोनफल मजिस्ट्रेट व 13 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की गई है। परीक्षा संचालन के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed