फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   75 percent voting for block teacher and 45 percent for graduation

खंड शिक्षक में 75 व स्नातक के लिए 45 फीसदी हुआ मतदान

Tue, 01 Dec 2020 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
75 percent voting for block teacher and 45 percent for graduation
मिर्जापुर। विधान परिषद सदस्य शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन के लिये जिला में मंगलवार को मतदान हुआ। शिक्षक सदस्य के लिए 75 तथा स्नातक सदस्य के लिए 45 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट सुशील कुमार पटेल के दिशा निर्देशन में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने निर्वाचन को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए क्षेत्र में भ्रमण कर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिये सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। उन्होंने कहा कि जनपद में 16 हजार छह सौ 54 मतदाताओं को वोट डालने के लिये कुल 41 बूथों बनाये गये थे। शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिये चार जोनल मजिस्ट्रेट, 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 30 माइक्रो आब्जर्वर तैनात किये गये थे। उन्होंने बताया कि कोविड-19 से बचाव के लिये सभी बूथों पर पर्याप्त इंतजाम रहे। सभी बूथों पर मास्क, सैनिटाइजर एंटीजेन किट आदि की व्यवस्था रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed