फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मौसम का फिर से बदला मिजाज, सकते में किसान

मौसम का फिर से बदला मिजाज, सकते में किसान

Fri, 08 Feb 2019 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
मौसम का फिर से बदला मिजाज, सकते में किसान
मिर्जापुर। एक बार फिर से मौसम के करवट बदलने से किसान पसोपेश में हैं। जिले के कुछ स्थानों पर गरज और चमक के साथ कुछ स्थानों पर छीटें पड़े, वहीं कहीं-कहीं हुई बूंदाबांदी से ठंड में इजाफा हुआ। शाम सात बजे से देर तक झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन

बीते कुछ दिनों तक तेज धूप को देख लोग गर्मी की आहट महसूस कर रहे थे कि बुधवार की रात आसमान में उठे बादल गुरुवार को पूरे दिन न सिर्फ आसमान में छाए रहे बल्कि जिले के कुछ स्थानों में गरज और चमक के साथ बूंदाबांदी भी हुई। यह देख किसान सकते में पड़ गए हैं। जिले के अधिकांश किसान गेहूं की खेती की पहली सिंचाई करते हुए यूरिया का छिड़काव कर चुके हैं। खेतों में भले ही गेहूं की बालियां न फूटी हो पर सरसों के फूल से खेत लहलहा रहे हैं। बेमौसम बारिश से भले ही गेहूं की फसल को नुकसान न हो पर सरसों की फसल प्रभावित होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। किसानों का मानना है कि बूंदाबांदी हुई तो ठीक यदि ओले पड़ गए तो खेती-किसानी खतरे में पड़ जाएगी। शेरवां प्रतिनिधि के अनुसार, बुधवार को तेज धूप और पुरवा और पछुवां हवा चलने के चलते मौसम एक बार फिर से करवट बदलने लगा। गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होने से ठंड में इजाफा हुआ है। बूंदाबांदी से रबी की फसल के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। हालांकि किसानों का कहना है कि फरवरी माह में किसी भी तरह की बारिश चाहे कम हो या ज्यादा गेहूं की फसल को छोड़कर सभी फसलों के लिए नुकसानदेह ही साबित होगी। दलहनी-तिलहनी फसलों के लिए यह वर्षा किसी अभिशाप से कम नहीं।
विज्ञापन


बार-बार आसमान में उठ रहे बादल खेती-किसानी के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। बूंदाबांदी से फसलों को कोई विशेष क्षति नहीं है बशर्ते ओले न पड़े। बेमौसम बारिश को देखते हुए किसान भाई अपने फसलों की नियमित देखभाल करें। यदि फसलों में रोग के लक्षण प्रतीत हों तो फौरन दवाओं का छिड़काव करें। - अशोक कुमार उपाध्याय, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed