{"_id":"5b8ad9e442c79246424d7738","slug":"71535826404-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अपराध रोकने के लिए उठाएंगी कारगर कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अपराध रोकने के लिए उठाएंगी कारगर कदम
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। महिला अपराध रोकने के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगी। इसके लिए महिला सिपाहियों का एक ग्रुप बनाया जाएगा। जिसमें उनको महिला सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिला सिपाही व दारोगा स्कूलों एवं अन्य स्थानों पर छात्र छात्राओं तथा महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का काम करेंगी। अपराध पर अंकुश लगाया जाएगा। इनामी आपराधी की लगाम कसी जाएगी। अपराधियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। ये बातें नवागत पुलिस अधीक्षक शालिनी ने शनिवार की शाम चार बजे पुलिस लाइन में पत्रकारों से कही।
इसके पूर्व उन्होंने विंध्याचल पहुंचकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। पुरोहित राज मिश्रा ने एसपी को दर्शन पूजन कराया। उन्होंने बताया कि 30 नंबवर 1984 में उनका जन्म हुआ है। मूलत: वह दिल्ली की रहने वाली है। उन्होंने बीएड,एमए और एमफिल राजनीति शास्त्र से किया है। वर्ष 2011 में वह आईपीएस अधिकारी चुनी गई। ट्रेनिंग के दौरान पहली बार वह वाराणसी जनपद के भेलूपुर सीओ बनी। उन्नाव और नोएडा में एएसपी के पद पर तैनात रही। पुलिस अधीक्षक के पद पर पहली बार बांदा में तैनात हुई थी। दूसरी तैनाती मिर्जापुर जनपद में हुई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को उन्होंने नगर का गोपनीय तरीके से भ्रमण किया। जहां सबसे अधिक जाम पाया। जाम से निजात दिलाने के लिए काम किया जाएगा। इसके अलावा कानून व्यवस्था पर विशेष फोकस रहेगा।