फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   गेट पर ताला जड़ ग्रामीणों ने बैंक कर्मियों को बनाया बंधक

गेट पर ताला जड़ ग्रामीणों ने बैंक कर्मियों को बनाया बंधक

Thu, 12 Jul 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
गेट पर ताला जड़ ग्रामीणों ने बैंक कर्मियों को बनाया बंधक
क्षेत्र के बिहसड़ा बाजार स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा की कार्य शैली से नाखुश ग्रामीणों ने बुधवार को गेट पर ताला जड़ बैंक कर्मियों को बंधक बना नारेबाजी की। बुधवार को करीब 11बजे बैंक उपभोक्ता लेनदेन के लिए पहुंचे। पर वहां गेट पर पहले से ही सर्वर फेल होने की लगी तख्ती देख भड़क गए। नारेबाजी करते हुए चैनल पर बाहर से ताला जड़ दिया।
विज्ञापन

इसके आधा घंटा बाद बैंक शाखा के सहायक प्रबंधक सुनील कुमार के इस आश्वासन पर गेट खोला गया कि पुराने उपकरण बदलवाने की रिपोर्ट की गई है। शीघ्र ही व्यवस्था ठीक करा दी जाएंगी। लोगों का कहना था कि 15 दिनों से बैंक में लेनदेन में दिक्कत होने से खाता धारक परेशान हैं । तालाबंदी की सूचना मंगलवार को ग्राम प्रधानों व कई खाताधारकों के द्वारा बैंक कर्मियों को दी गई थी। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि व्यवस्था में सुधार न हुआ तो पुन: धरना प्रदर्शन व तालाबंदी होगी। इस दौरान ग्राम प्रधान बलराम उर्फ पप्पू जायसवाल, बघेड़ाकला प्रधान विजय पांडेय, राजन तिवारी, पन्ना लाल बिंद, राकेश, सोनू अग्रहरि, मुन्नी देवी, सरोजा देवी, संजय, राम अभिलाष सहित कई खाताधारक मौजूद थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed