{"_id":"5acbb23e4f1c1bb07b8b48f9","slug":"71523298878-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पखवारे भर से जलापूर्ति ठप होने से हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पखवारे भर से जलापूर्ति ठप होने से हाहाकार
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंद्रह दिनों से आपूर्ति ठप होने से पेयजल संकट
पाइप जाम और मशीन खराब होने से लालगंज में आपूर्ति बाधित
अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज। नगर के दो टंकियों से पंद्रह दिनों से जलापूर्ति बाधित है। एक टंकी से जुड़ी पाइप जाम है तो दूसरे की मशीन खराब है। इसके जलापूर्ति नहीं हो रही है जिससे नगर के लोगोें को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
लालगंज बाजार की आबादी करीब आठ हजार है। बाजार क्षेत्र में जलापूर्ति के लिए जल निगम की दो पानी की टंकियां हैं लेकिन वर्तमान समय दोनों टंकियों से जल की आपूर्ति बंद है। एक टंकी की पाईप जाम है, वहीं दूसरी की मशीन खराब हो गई है। जल निगम की ओर से आश्वासन तो दिया जा रहा है लेकिन जलापूर्ति नहीं शुरू कराई जा रही है। जलापूर्ति नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओें को भोजन आदि बनाने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्नान नहीं कर पाने के कारण बच्चे स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं। लालगंज बाजार के आगे दो-तीन हैंडपंप लगे हैं लेकिन वह काफी दूर है। राजमार्ग पर वाहनों की लाइन और रफ्तार के कारण माता-पिता अपने बच्चों को हैंडपंप से पानी लाने के लिए भेजने से डरते हैं। बाजार के लोग जल निगम के कर्मचारियों से जलापूर्ति की कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। बाजार के लोगोें ने आंदोलन की चेतावनी दी हैं। बाजार के गणेश सोनी, हूबलाल दूबे, राजेश केशरवानी, अनिल केशरवानी, दिनेश, संतोष ने बाजार में अविलंब जलापूर्ति कराने की मांग की है।