{"_id":"5ac7afa24f1c1bee618b5d81","slug":"71523036066-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज के परिचालक को पीटकर बदमाशों ने लूटा 17 हजार पांच सौ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज के परिचालक को पीटकर बदमाशों ने लूटा 17 हजार पांच सौ
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेतगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के मिर्जापुर औराई मार्ग पर शेष डड़िया गांव के पास रोडवेज बस के परिचालक से बदमाशों ने 17 हजार 500 रुपया नगदी तथा दो मोबाइल सेट छीन ले गए ।घटना के बाद भुक्तभोगी ने पुलिस को फोन कर मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
गुरुवार को लगभग 9:30 बजे रात्रि काशी डिपो की रोडवेज बस विन्ध्याचल सवारी उतार कर खाली बस स्थानीय थाना क्षेत्र के शेष डढ़िया गांव के चालाक शिवकुमार अपने घर के पास खड़ा किया । इसी बीच परिचालक रजनीश कुमार 40 निवासी मेजा थाना मेजा जनपद इलाहाबाद को शौच करने चला गया। परिचालक शौच करने 50 मीटर दूरी पर एक बंद पड़े ढाबे के पीछे गया कि वहां से पहले से बैठ कर शराब पी रहे चार लोगों ने परिचालक को देखते ही चारों लोगों ने उसे पकड़ कर मारना पीटना शुरू कर दिया और उसके जेब से टिकट बिक्री का पैसा 17 हजार 500 रुपया नकद तथा दो मोबाइल सेट छीनकर मोटरसाइकिल से चारों बदमाश चील्ह तिराहा की तरफ भाग गए। परिचालक ने वापस आकर चालक शिवकुमार को सारी घटना बताई चालक और परिचालक ने तत्काल चील्ह थाना पर इसकी सूचना दिए पुलिस ने परिचालक की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह पर इलाज कराने के पश्चात चील्ह थाने ले आई जहां चालक परिचालक तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है ।