{"_id":"5ac1226b4f1c1bd1618b4f0b","slug":"71522606699-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता दरबार लगा सुनी लोगों की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता दरबार लगा सुनी लोगों की समस्या
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने रविवार को भरूहना स्थित संसदीय जनसंपर्क कार्यालय में जनता दरबार लगा कर जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान सबसे अधिक बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा, प्रधानमंत्री आवास से संबंधित समस्याएं आईं।
जनता दरबार में लालगंज तहसील के मझियार निवासी कमला शंकर गुप्ता ने केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल को बताया कि मझियार गांव के बड़े हिस्से में बिजली नहीं है। इसके चलते तीस परिवारों के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। इन परिवारों के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जनपदीय महाविद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री डा. अशोक कुमार सिंह ने जनसमस्याएं उठाईं। अर्जुनपुर पाठक के निवासी शिवलाल मौर्य ने पात्रों का अंत्योदय राशन कार्ड व पात्र गृहस्थी राशन कार्ड नहीं बनने की शिकायत की। इस गांव के सेक्रेटरी की शिकायत की। सीखड़ ब्लाक के भागीरथ गांव की वैजंती देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने की मांग की। अनुप्रिया पटेल ने अधिकारियों को फोन कर निर्देश दिया कि जनता की समस्याएं प्राथमिकता पर दूर की जाएं। जहां पेयजल की समस्या है वहां अन्य संसाधनों से पानी उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष रमाकांत पटेल, जवाहिर सिंह प्रधान, मेघनाथ पटेल, उदय पटेल, रामलोटन बिंद, लाल बहादुर सिंह, घनश्याम पटेल, तुलसी दास बिंद, पप्पू पटेल, अनिल सिंह, संजय उपाध्याय, राधेश्याम, आनंद सिंह पटेल, राजकुमार, सुरेश, दिनेश्वर सिंह पटेल, गोपाल दास शर्मा, विशाल यादव, राम समुझ सिंह, सुरेश पाल मौजूद रहे।