{"_id":"599495af4f1c1bf2158b465e","slug":"71502909871-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीओ आईएसबी से उलझे सफाईकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीओ आईएसबी से उलझे सफाईकर्मी
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जमालपुर। ब्लॉक मुख्यालय पर 17 अगस्त से 19 अगस्त तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। मेले की तैयारियों और साफ-सफाई के लिए सफाई कर्मियों को बुलाया गया था। सफाई के दौरान एडीओ आईएसबी से कुछ सफाई कर्मियों ने शिकायत किया कि एक ही वर्ग से सफाई कराया जाता है, अन्य वर्ग के सफाई कर्मियों से सफाई नही कराई जाती है। इसी बात को लेकर दोनों मे कहासुनी होने लगी। दोनो में जब तक हाथापाई की नौबत आई कुछ लोगों ने बीच बचाव किया। इससे सफाई कर्मियों में उबाल आ गया और इकट्ठा होकर विरोध करने लगे। खंड विकास अधिकारी को जैसे ही मामले की जानकारी हुई उन्होंने मामले को शांत कराया । सफाई कर्मियों को बैठक के बाद घर भेज दिया गया। एडीओ आमिर राम का कहना है कि कुछ सफाई कर्मियों ने शिकायत किया था इसी बात को सफाई कर्मी कमलेश से पूछने पर वह नाराज हो गया। खंड विकास अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि छोटी-मोटी बाते हैं जो बातचीत से हल हो गईं ।