{"_id":"599495ad4f1c1bf10f8b471a","slug":"71502909869-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिचाई संसाधन से ही किसान होंगे खुशहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिचाई संसाधन से ही किसान होंगे खुशहाल
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मड़िहान। आदर्श इंटर कालेज सुगापाख में आयोजित कार्यक्रम में विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा की मड़िहान विधानसभा में शिक्षा, बिजली, पेयजल के साथ सिंचाई की समस्या से किसान जूझ रहे हैं। क्षेत्र के अधिकांश लोग कृषि पर निर्भर हैं। एक दशक से सूखा अतिवृष्टि, ओलावृष्टि की मार किसानों पर पड़ रही है जिसकी भरपाई के लिए सरकार ने लघु व सीमांत किसानों का कर्ज माफ किया है। समितियों पर खाद हमेशा उपलब्ध रहता है। विद्युत आपूर्ति में सुधार हुआ है, वहीं अब एक महीने ट्रांसफार्मर का इंतजार नही करना पड़ता है। सरकार का आदेश है कि 72 घंटे के अंदर जले हुए ट्रांसफार्मर को बदल दिया जा रहा है। अधिकतर सड़कें गढ्ढामुक्त हो चुकी हैं। विद्यालयों में अध्यापक की कमी नही है। इस अवसर पर रामजी मौर्य, सुनील सिंह, बेचन सिंह, सूर्यराज सिंह, प्रेम विश्वकर्मा, पन्नालाल सिंह, रामनगीना सिंह आदि मौजूद रहे।