फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जवानों द्वारा निकाली जाएगा रुट मार्च

जवानों द्वारा निकाली जाएगा रुट मार्च

Mon, 14 Aug 2017 11:51 PM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
जवानों द्वारा निकाली जाएगा रुट मार्च

विज्ञापन
मिर्जापुर। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस आगामी 15 अगस्त जनपद में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया जाएगा, इसके लिए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सभी विद्यालयों में पौधरोपण किया जाएगा। एडीएम विजय बहादुर ने बताया कि प्रात: पांच बजे से सभी मंदिरों, मस्जिदों, गिरजाघरों आदि में प्रार्थना होगी। इसके बाद सात बजे से प्रभात फेरी और बिनानी कॉलेज से कलेक्ट्रेट तक रेस का आयोजन किया गया है।
उन्होंने बताया कि नारघाट स्थित शहीद उद्यान में शहीदों की प्रतिमाओं पर मार्ल्यापण होगा। इसके बाद सरकारी और गैर सरकारी भवनों और कार्यालयों पर प्रात: आठ बजे से ध्वजारोहण होगा। साथ ही पूर्वान्ह दस बजे से रक्तदान शिविर और मरीजों को फल वितरण होगा। सभी स्कूलों में नाटक, विचार गोष्ठी व निबंध लेखन का आयोजन किया जाएगा। बीएलजे इंटर कॉलेज में गोष्ठी और भाषण प्रतियोगिता अपरान्ह एक से तीन बजे तक होगा। वहीं तीन बजे से पीएसी, पुलिस, एनसीसी, स्काउट गाइड आदि द्वारा रूट मार्च का आयोजन होगा।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विनोद कुमार जायसवाल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड के रजिस्टार राहुल गुप्ता ने दिशा निर्देश जारी किया है। मदरसा विद्यालयों में प्रात: आठ बजे से ध्वजारोहण व राष्ट्रगान, प्रात: आठ बज कर दस मिनट पर स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्घांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश, मदरसा छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगीत की प्रस्तुति, राष्ट्रीय एकता पर कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed