फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सड़क दशा सुधारने को ग्रामीणों का धरना जारी

सड़क दशा सुधारने को ग्रामीणों का धरना जारी

Sat, 12 Aug 2017 01:12 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
सड़क दशा सुधारने को ग्रामीणों का धरना जारी

विज्ञापन
नरायनपुर। क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों की दशा सुधारने को लेकर ग्रामीणों धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने सरकार और जिला प्रशासन से सड़क का निर्माण तत्काल शुरु कराने की मांग किया। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के जिलाध्यक्ष अली जमीर खान ने कहा कि बहुत ही गंभीर समस्या है, इसका समाधान होने तक पांचो संगठनों और क्षेत्रीय जनता को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहेंगे।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग सात पर बैकुंठपुर के पास 500 मीटर सड़क 15 वर्षों से गड्ढायुक, जर्जर और खतरनाक स्थिति में है, इसमें अब दर्जनों लोगों की मौत और सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। इसके 21 दिन पूर्व सांसद,विधायक चुनार, जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी चुनार को पत्रक देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है। जनहित सेना, भारतीय किसान यूनियन(भानु), भारत विकास परिषद शाखा नरायनपुर, सर्राफा व्यापार मंडल नरायनपुर, व्यापार मंडल नरायनपुर के संयुक्त नेतृत्व में अनिश्चित कालीन धरने का पहला शुरु किया गया। संयोजक जनहित सेना राजकुमार पटेल ने कहा कि इसके बाद भी शासन-प्रशासन के लोग इसको गंभीरता से नहीं लेते हैं तो आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

अध्यक्षता प्रवीण कुमार पटेल तथा संचालन कैलाश योगी ने किया। धरने पर डा. चंद भान तिवारी, राजेश चौधरी, डा. ओम प्रकाश सिंह, मोहम्मद जकी, राजबहादुर सिंह आदि रहे। इस दौरान नागेन्द्र बहादुर सिंह, तुलसी दास गुप्ता, कमलेश सिंह, दिलीप कुमार जायसवाल, फणीन्र्द श्रीवास्तव, मुकेश सिंह, शमीम देवलासी, कल्लू खान आदि तमाम लोग उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed