फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जान जोखिम में डालकर पढ़ाई कर रहें हैं बच्चे

जान जोखिम में डालकर पढ़ाई कर रहें हैं बच्चे

Fri, 04 Aug 2017 11:52 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
जान जोखिम में डालकर पढ़ाई कर रहें हैं बच्चे
विज्ञापन

मिर्जापुर,जमालपुर, मड़िहान। हाईटेंशन तारों के नीचे बने स्कूलों के नीचे जान जोखिम में डाल कर नौनिहाल आज भी पढ़ने को मजबूर हैं। शिक्षा और बिजली विभाग की लापरवाही के चलते बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके विभाग नहीं चेत रहा है। आज भी जमालपुर में 20 व मड़िहान में छह सहित 52 स्कूल हाईटेंशन तार के नीचे संचालित हो रहे हैं।
जिले में विगत वर्ष विकास खंड जमालपुर के प्राथमिक स्कूल तेतरिया कलां में हाईटेंशन तार से करंट उतर गया था, जिसमें सभी बच्चे बाल-बाल बच गए थे। बावजूद इसके हाईटेंशन तारों के नीचे बने 20 परिषदीय स्कूल से तार हटाने अथवा अन्यत्र स्थापित करने पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जमालपुर और मड़िहान में परिषदीय स्कूलों के ऊपर से 11 हजार वोल्ट का हाइटेंशन बिजली का तार गुजर रहा है, जिससे बच्चों के ऊपर जान का खतरा बना रहा है। ग्रामीण मजबूरन अपने बच्चों को पढने के लिए स्कूल भेजने को विवश हैं। जमालपुर के प्राथमिक स्कूल जसवां, मानिकपुर, गोठौरा, जफरपुरा, जफराबाद, विक्सी, जयपट्टी, डढ़ौना, हरदी सहजनी, सेमरा, मगरा, धारा द्वितीय, जलालपुर, तेतरिया खुर्द, बेलखरा, ककही, रामपुर, मुरेराडीह, हुसैनपुर, शिवपुर, पसहीं, हसरौड़ी, डवक, खेमईबरी, मुडौहा, हामिरपुर, मठना आदि से हाईटेंशन तार गुजर रहे हैं। वहीं मड़िहान में प्राथमिक स्कूल जमुई प्रथम व द्वितीय, मड़िहान बाजार, डढ़िया, भावां सहित जिले में 52 परिषदीय स्कूलों से हाईटेंशन तार गुजर रहे है। तत्कालीन डीएम राजेश कुमार सिंह के कार्यकाल में विद्यालयों के ऊपर से बिजली के तारों के जाने वाले स्कूलों की सूची मांगी गई थी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

वर्जन
स्कूलों पर से हाईटेंशन तार हटवाने के लिए जिलाधिकारी को विद्यालयों की सूची भेजी गई है, समस्या के समाधान की मांग डीएम से की गई है। - प्रवीण कुमार तिवारी, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed