फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   कजली महोत्सव की तैयारियों पर हुई चर्चा

कजली महोत्सव की तैयारियों पर हुई चर्चा

Fri, 28 Jul 2017 12:10 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
कजली महोत्सव की तैयारियों पर हुई चर्चा
मिर्जापुर। संस्कार भारती एवं लायंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 10 अगस्त को कजली महोत्सव का आयोजन जाएगा । नगर के लालडिग्गी स्थित लायंस स्कूल के सभागार में आयोजित कजली महोत्सव में कजली गायन के ख्यातिलब्ध कला-साधक हिस्सा लेंगे। कजली महोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए गुरुवार को नगर के धुंधी कटरा में बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की गई। संस्कार भारती के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष डा. गणेश प्रसाद अवस्थी ने मिर्जापुुरी कजली के इतिहास पर प्रकाश डाला, वहीं लायंस क्लब के डायरेक्टर विश्वनाथ अग्रवाल ने जनपद की माटी से निकली मिर्जापुरी कजली महोत्सव को भव्यता के साथ मनाने पर जोर दिया। संस्कार भारती जिलाध्यक्ष राजपति ओझा ने मिर्जापुुरी कजली के संरक्षण व संवर्धन पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता संस्कार भारती के अध्यक्ष राजपति ओझा एवं संचालन विष्णु नारायण मालवीय ने किया। बैठक दौरान सोमेश्वर मिश्र, विंध्यवासिनी प्रसाद केशरवानी, संदर्भ पांडेय, नितिन अवस्थी, अरविंद केशरवानी, विनोद सिंह, बाबूलाल ऊमर, आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed