{"_id":"5978ea9a4f1c1bd3548b45e8","slug":"71501096602-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परवीन बनी यूपी महिला टीम की उपकप्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परवीन बनी यूपी महिला टीम की उपकप्तान
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के मोर्चाघर स्थित फुटबाल मैदान पर फुटबाल का प्रारंभिक अध्याय सीखने वाली दो बालाओं का चयन यूपी के अंडर- 19 बालिका टीम में नेशनल फुटबाल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किया गया है। इनमें से एक परवीन गद्दी को तो टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है। परवीन पूर्व में बालिकाओं की यूपी अंडर- 16 टीम की कप्तान भी रह चुकी है।
गंगा किनारे स्थित मोर्चा घर फुटबाल मैदान में कोच मुहम्मद तुफैल के मार्गदर्शन में अपने खेल को निखारने वाली परवीन गद्दी और सोनाली कुमारी ने यूपी की महिला टीम में स्थान बना कर उपलब्धि हासिल की है। परवीन एशिया कप के लिए आयोजित भारतीय महिला टीम के पटियाला स्थित कैंप में भी शिरकत कर चुकी है। विंगर पोजीशन से खेलने वाली परवीन के खेल में जबदस्त सफाई झलकती है। वह नगर के केएमपीजी कॉलेज की छात्रा है। वहीं सोनाली भी मध्यक्रम की शानदार खिलाड़ी है। वह भी यूपी की टीम में अपना स्थान बनाती चली आ रही है। दोनों खिलाड़ियों के चयन पर जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष अमरदीप सिंह,सचिव मुहम्मद आरिफ नजमी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. नीरज त्रिपाठी, प्रिया बिंद, प्रिया सोनकर, सोनी कुमारी आदि ने प्रसन्नता जताया है।