फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   प्रधानों के जान माल की सुरक्षा की मांग

प्रधानों के जान माल की सुरक्षा की मांग

Wed, 28 Jun 2017 12:27 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
प्रधानों के जान माल की सुरक्षा की मांग

विज्ञापन
मिर्जापुर। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले विकास खंड सिटी के ग्राम प्रधानों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर प्रधानों के जान माल के सुरक्षा की मांग करते हुए जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। कहा कि इस समय सबसे बड़ी समस्या प्रधानों के जान माल की सुरक्षा है। जिनके ऊपर हमेशा खतरा मंडरा रहा है। इसलिए उनको सुरक्षा प्रदान की जाए। जिससे वह निडर होकर अपने गांव का विकास कर सकें।

प्रधानों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन के दौरान कहा कि प्रधान को गांव का विकास कराने में इस समय परेशानी आ रही है। गांवों का विकास कराने में इस समय कई लोग बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। विरोध जताने पर उनको जान से मारने की धमकी दी जा रहा है। इसका ताजा उदाहरण देहात कोतवाली क्षेत्र के बीरशापुर में देखने को मिला है। जिसमें प्रधान के भतीजे द्वारा नाली निर्माण कराने पर गांव के ही कुछ लोगों ने गोली मार कर हत्या करने का प्रयास किया था, लेकिन वह गोली सीने पर लगने की बजाय उसके बांह पर जाकर लगी। जिससे उसकी जान बच गई। इसलिए प्रधानों की सुरक्षा कड़ी की जाए। मांग करने वालों मेंअखिलेश सिंह, अनिल यादव, बृजेश मौर्या, बच्चा यादव, विनीता त्रिपाठी, अमरेश दूबे, छबीले यादव, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed