फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   63 thousand liters of adulterated diesel

63 हजार लीटर मिलावटी डीजल

Sat, 19 Dec 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 19 Dec 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
63 thousand liters of adulterated diesel
जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने शुक्रवार को छापेमारी के दौरान 63 हजार 125 लीटर मिलावटी डीजल बरामद किया। मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


साथ ही 12 ड्रमों में डीजल, 56 खाली ड्रम, डीजल बनाने वाला केमिकल तथा टैंकरों से डीजल निकालने वाले उपकरण सहित मास्टर की (चाभी), सहित बड़ी खेप बरामद की।
विज्ञापन


अलग-अलग स्थानों पर की गई छापेमारी में जनरेटर, चैंबर सील, मोनो ब्लॉक पंप सहित दो चाकू और एक नकली पिस्टल भी बरामद किया।

जिलाधिकारी को अहरौरा घाटियों में अवैध डीजल और पेट्रोल के कारोबार की लगातार शिकायतें मिल रही थी। जिस पर उन्होंने खाद्य उपायुक्त अशोक कुमार सिंह, डीएसओ अंजनी कुमार सिंह और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम बनाकर छापेमारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने स्थानीय पुलिस को बिना बताए गोपनीय तरीके से शुक्रवार अपरान्ह दो बजे अहरौरा के बिल्लोकुंड में छापा मारा।

छापेमारी के दौरान टीम ने तेल निकालते एक आरोपी को धर दबोचा तथा मौके पर मौजूद भारत पेट्रोलियम का दो टैंकर, आठ भरा हुआ ड्रम डीजल, 28 खाली ड्रम, टैंकर की चैंबर की, भारी मात्रा में उपकरण तथा मिट्टी का तेल फाड़कर डीजल बनाने वाला पाउडर बरामद किया।

 टीम ने पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर एक अन्य ठिकाने पर छापेमारी किया। टीम के पहुंचने पर मौजूद कारोबारी वहां से चंपत हो गए। उसके बाद थोड़ा आगे जाने पर तीसरे ठिकाने पर टीम ने छापेमारी किया, जिसमें इंडियन आयल का एक खाली टैंकर और एक डीजल से भरा टैंकर मिला।

तलाशी के दौरान तीसरे ठिकाने से पांच बोरियों में मिट्टी का तेल फाड़ने वाला पाउडर, दो गैलन में रासायनिक केमिकल, चार ड्रम डीजल तथा 28 खाली ड्रम तथा गैलनों में 800 लीटर डीजल, एक होंडा जनरेटर, एक मोनो ब्लाक पंप, दो चाकू, एक नकली पिस्टल और दो गैस सिलेंडर तथा भारी मात्रा में उपकरण बरामद हुए।

छापेमारी अभियान के दौरान टीम को 63 हजार 125 लीटर डीजल बरामद करने में सफलता मिली तथा टीम ने डीजल चोरी के आरोप में चारों टैंकरों में से दो ड्राइवर तथा दो खलासी को हिरासत में लिया।

 साथ ही मौके से एक अन्य को भी हिरासत में लेकर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। डीजल की कीमत 35लाख रुपये आंकी गई है। हिरासत में लिए गए आरोपियों पर 1980 कंट्रोल आर्डर वस्तु अधिनियम एक्ट के तहत तथा 3,7 के तहत कार्रवाई किया गया।


 समाचार लिखे जाने तक पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। छापेमारी के दौरान एसडीएम चुनार अवधेश मिश्रा, एआरओ पारसनाथ पाल, राम श्रृंगार, अमित, मनीष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed