{"_id":"5cc35839bdec2207897f088a","slug":"61556305977-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुप्रिया पटेल समेत सात ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुप्रिया पटेल समेत सात ने किया नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। नामांकन के पांचवें दिन भाजपा-अपना दल एस की संयुक्त प्रत्याशी एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, कांग्रेस से ललितेशपति त्रिपाठी समेत सात प्रत्याशियों ने नामांकन किया। अनुप्रिया पटेल और ललितेशपति ने ने दो-दो सेट में नामांकन दाखिल किया। दिन भर प्रत्याशियों व उनके प्रस्तावकों का आवागमन बना रहा। कलेक्ट्रेट परिसर में काफी गहमागहमी का माहौल रहा।
अनुप्रिया पटेल शुक्रवार को वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के नामांकन में थी। दोपहर करीब दो बजे वाराणसी से हेलीकाप्टर से मिर्जापुर पहुंची। हेलीपैड से वह सीधे कलेक्ट्रेट पहुंची और नामांकन किया। उनके साथ जनपद की सभी विधानसभा सीटों से भाजपा विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह मौजूद थे। अनुप्रिया पटेल ने दो सेटों में नामांकन दाखिल किया। भाजपा विधायक अनुराग सिंह, रत्नाकर मिश्रा, सुचिस्मिता मौर्या, रमाशंकर पटेल एवं अपना दल विधायक राहुल कोल उनके प्रस्तावक थे।
कलेक्ट्रेट में शुक्रवार की सुबह से ही प्रत्याशियों का आना शुरू हो गया। सबसे पहले सत्य बहुमत पार्टी की प्रत्याशी अर्चना मिश्रा परचा लेकर पहुंची और नामांकन किया। उसके बाद मड़िहान के पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी दल- बल के साथ राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की तरफ से नामांकन करने पहुंचे। उनके साथ उनके पिता पूर्व एमएलसी राजेशपति त्रिपाठी, सरताज इमाम, अधिवक्ता कृपाशंकर मिश्र थे। ललितेशपति ने दो सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद पाउडिस्ट सर्वजन पार्टी के विश्वनाथ मौर्य ने नामांकन किया। इसके बाद भारत प्रभात पार्टी के आदेश त्यागी ने नामांकन किया। इसी बीच राधेश्याम व दिनेश ने भी नामांकन किया। इस प्रकार से शुक्रवार तक नामांकन करने वालों की संख्या 13 पहुंच गई है जबकि नामांकन प्रपत्र लेने वालों की संख्या 37 पहुंच गई है। एक उम्मीदवार ने शुक्रवार को भी नामांकन प्रपत्र लिया।