{"_id":"5b9ffa77867a557fe86c357c","slug":"61537210999-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन आज, 51 प्रत्याशियों ने लिया नामांकन फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन आज, 51 प्रत्याशियों ने लिया नामांकन फार्म
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंध्याचल। श्री विंध्य पंडा समाज के चुनाव के लिए नामांकन मंगलवार को होगा। सोमवार को विभिन्न पदों के लिए 51 फार्म बेचे गए। श्री विंध्य पंडा समाज के चुनाव के लिए 39 दावेदारों ने सदस्यता सूची में नाम दर्ज कराया है वहीं विंध्य विकास परिषद के पांच पार्षद पद के लिए 12 दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदा।
श्री विंध्य पंडा समाज के सदस्यों व विंध्य विकास परिषद के पार्षदों के चुनाव के लिए अधिसूचना के जारी होने के बाद विंध्याचल में चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। श्री विंध्य पंडा समाज के 19 सदस्यों एवं विंध्य विकास परिषद के कुल पांच पार्षद पद पर 18 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन होगा। नामांकन वापसी 19 सितंबर को दोपहर तीन बजे तक होगी। इसी दिन दोनों संस्थाओं के प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच सही मिलने पर उनको चुनाव में प्रत्याशी घोषित किया जाएगा। 23 सितंबर को प्रात:काल 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक विंध्याचल के प्रशासनिक भवन में मतदान होगा। सांयकाल चार बजे से देर शाम तक मतों की गिनती ञहोगी। मतों की गिनती पूर्ण होने पर विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी। निर्वाचन अधिकारी रामजीत मौर्य ने बताया कि श्री विंध्य पंडा समाज के विभिन्न पदों पर 18 सितंबर को नामांकन के बाद पर्चों की जांच की जाएगी।