{"_id":"5b9d478f867a557ea77ac5ba","slug":"61537034127-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंट की चपेट में आने से छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चौरी। थानाक्षेत्र के लक्षापुर गांव में बृहस्पतिवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम में करेंट की चपेट में आने एक छात्र गंभीर रूप से झुलस गया। इससे मांगलिक कार्यक्रम में खलबली मच गई। भदोही के एक निजी अस्पताल से रेफर होने के बाद वाराणसी जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। लक्षापुर में प्रेमराज के यहां आने वाली बारात की तैयारी चल रही थी। स्वागत गेट तैयार करने के समय सहयोग करने के लिए पहुंचा नितेश पटेल (16) पुत्र मंगला प्रसाद निवासी भवानीपुर ऊपर से गुजरे हाईटेंशन से स्पर्श कर गया। जिससे वह करेंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया । आनन फानन में उसे भदोही के एक निजी चिकित्सालय में लेकर गए। मृतक हाईस्कूल का छात्र था। वह पढ़ाई के साथ काम कर अपना खर्च निकालता था। मौत केे खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रोक-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।