{"_id":"5b6c8a8e4f1c1b096a8b6178","slug":"61533840014-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट मैरेज प्रमाण पत्र के कोतवाली पहुंचे युवक युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट मैरेज प्रमाण पत्र के कोतवाली पहुंचे युवक युवती
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती 19 जनवरी की दोपहर प्रेमी के साथ भाग गई थी। उसके पिता ने महमूदपुर लोहता वाराणसी निवासी एक युवक व उसके परिवार के अन्य चार लोगों के विरुद्ध 24 जनवरी को कोतवाली में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। इसकी जानकारी होने पर युगल जोड़ी गुरुवार को कोर्ट मैरेज का प्रमाणपत्र लेकर कोतवाली पहुंची।
युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपने ननिहाल महमूदपुर लोहता वाराणसी आती जाती रहती थी। वही पर हम दोनों का मुलाकात हुआ और विवाह करने का निर्णय लिया। इसकी जानकारी पिता को हुई तो अन्यत्र शादी की बात करने लगे। मना करने पर नहीं माने तब 17 जनवरी को ही युवक से विवाह करने के बाद अपने घर वापस आई और दो दिन बाद स्वेच्छा से युवक के घर चली गई। मामले की जानकारी जब पिता को हुई तो नाराजगी जाहिर करते हुए युवक व उसके परिजनों के विरूद्ध अपहरण का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया गया। मामले में कोतवाल चुनार कमलेश पाल ने बताया कि युवती का कहना है कि वह अपने स्वेच्छा से घर से निकली थी किसी ने मेरा अपहरण नहीं किया था। युवती की बात सुनने के बाद कोतवाल ने उसका मेडिकल मुआयना कराने के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। युवती का बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष कराये जाने के बाद ही पुलिस अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित करेगी।