फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   कुपोषित बच्चों का समुचित दवा व इलाज कराए अधिकारी, सीडीओ

कुपोषित बच्चों का समुचित दवा व इलाज कराए अधिकारी, सीडीओ

Sat, 30 Jun 2018 11:36 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
कुपोषित बच्चों का समुचित दवा व इलाज कराए अधिकारी, सीडीओ
जिगना। छानबे क्षेत्र के निफरा प्राथमिक विद्यालय पर शनिवार को गोद लिए अपने गांव में मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने चौपाल लगा कर कुपोषण के शिकार बच्चों का हाल जाना और इलाज का आदेश दिया। सीडीओ ने कुपोषित बच्चों के यहां शौचालय बनवाने राशनकार्ड तथा मनरेगा कार्ड बनवाने का निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिया। डा. महेंद्र चौधरी को बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित जांच का आदेश दिया। एक बच्चे की जांच चौपाल में कराई गई लेकिन वह कुपोषित नहीं था।
विज्ञापन

उन्होंने आंगनबाड़ी एएनएम व आशा को गांव में पुन: सर्वे करने का निर्देश दिया। स्कूल में खराब एक हैंडपंप को रविवार तक ठीक कराने को कहा। स्कूल बाहर गंदगी मिलने पर डीपीआरओ बालेशधर दुबे को सफाई कराने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने शौचालय का प्रयोग करने पर बल दिया। कहा कि जो शौचालय का प्रयोग नहीं करेगा। उससे 12 हजार रुपये की वसूली होगी। चौपाल मे कार्यक्रम अधिकारी पीके सिंह ने बाल विकास द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर दुबे ने खुले मे शौच न करने, शौचालय का प्रयोग करने और संक्रमित बीमारियों के बारे में जानकारी दी। डीएसओ ने पात्र लोगों का कार्ड बनाने का निर्देश सचिव को दिया। इस दौरान दो अति कुपोषित, 14 कुपोषित, 11 किशोरी, 29 गर्भवती और 21 धात्री को फल, कपड़ा, दलिया, नमकीन, लड्डू पाउडर वितरित किया गया। प्रभारी खंड विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण मिश्र ने कहा कि अगली चौपाल के समय गांव कुपोषण व समस्या विहीन रहेगा। इस दौरान ग्रामीणों ने कोटेदार पर मनमानी करने का आरोप लगाया। चौपाल में खंड शिक्षाधिकारी प्रभाशंकर पांडेय, रामरूप यादव, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह, उपाध्यक्ष सुरेश दुबे, राकेश पांडेय, साहब लाल, कप्तान पांडेय, भाष्कर सिंह, विनोद कुमार सहित बाल विकास परियोजना के व ब्लाक कर्मचारी आंगनबाड़ी आपूर्ति विभाग आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed