{"_id":"5b2fd6114f1c1b603c8b5412","slug":"61529861649-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख सचिव खाद्य के निर्देश पर किसानों की हो रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख सचिव खाद्य के निर्देश पर किसानों की हो रही जांच
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जिले में बीते वर्ष धान की खरीद के दौरान दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितता उजागर हुई है। धान बेचने के लिए किसान क्रय केंद्रों के बाहर खड़े रहे तो वहीं बिचौलियों ने सैकड़ों क्विंटल धान बेच दिया। कई किसानों ने तो पचास सौ रुपये प्रति क्विंटल के लालच में बिचौलियों का धान अपना बता कर बेच दिया। शासन के निर्देश पर अधिक धान बेचने वाले 48 किसानों की जांच जिला प्रशासन की ओर से कराई जा रही है।
वर्ष 2017-18 में अधिक धान बेचने वाले 48 किसानों को जांच के लिए चिह्नित किया गया है। इनमें सिटी ब्लॉक के डंगहर के राजेंद्र सिंह ने 2390, लालगंज के उसका के फूलचंद्र ने 2287, लमुआ की सावित्री ने 2244, अकोढ़ी के बजरंगी सिंह ने 1775, अकोढ़ी के शैलेश कुमार ने 1696, मड़िहान कलवारी माफी के मठ गठवाघाट ट्रस्ट ने 5948, अकोढ़ी के सुरेश कुमार सिंह ने 1544, लालगंज भेड़ा के सर्वजीत सिंह ने 2104, पटेहरा खुर्द के हरिशंकर सिंह ने 1932, बसेड़ा के रामशंकर मिश्र ने 1666 क्विंटल धान बेचा था। इसी प्रकार मड़िहान पडरवा के बद्रीनारायण जायसवाल ने 1443, मड़िहान ददरा के शीतल सिंह ने1383, विंध्याचल की शिरोमणि देवी ने 1262, मड़िहान बनवारीपुर के रामबली ने 1181, लालगंज बलेही के वैभव सिंह ने 1947 कुंतल, बलेही के अविनाश ने 2246, लालगंज दुबार कला के राकेश कुमार ने 1042, मड़िहान धनावल के बेचु ने 1032, सिटी ब्लॉक के खुटहा मौनस के भवनाथ सिंह ने 1055, लालगंज नैड़ी कठारी लके आशीष गिरि ने 1788, मड़िहान करौंदा के दिलीप कुमार सिंह 1071, लालगंज के खम्हरिया कला में रामप्यारे तिवारी 1221 क्विंटल धान बिक्री की थी। इसी प्रकार लालगंज बेलाही के गौरव सिंह 1944, मड़िहान पटेहरा के अनिरूत्र कुमार सिंह ने1125, पुरनिया के रामधनी ने 1026, लालगंज बेलाही के प्रेम नारायण ने 1858, तिलाव खुर्द के संध्या सिंह ने 1447, बरगड़ा के विश्वनाथ ने 1039 कुंतल धान की बिक्री की गई है।
संभागीय खाद्य नियंत्रक रविकुमार ने बताया कि प्रमुख सचिव खाद्य ने जिलाधिकारी को अधिक धान बेचने वाले किसानों की जांच करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम तथा तहसीलदार के निर्देशन में बनी टीम जांच कर रही है। जांच के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट होगी।