{"_id":"5b23fa744f1c1bb0318b6f72","slug":"61529084532-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री ने विडियो कांफेरेसिंग के जरिए डिजिटल इंडिया लाभार्थियों से सीधे की मन की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री ने विडियो कांफेरेसिंग के जरिए डिजिटल इंडिया लाभार्थियों से सीधे की मन की बात
Updated Fri, 15 Jun 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंसिंग में पीएम से रूबरू होते लाबार्थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के तहत वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शुक्रवार को डिजिटल साक्षरता अभियान के लाभार्थियों से बात की। जिला सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) में प्रधानमंत्री ने ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के लाभार्थी से जानकारी ली कि कैसे डिजिटल इंडिया उनके जिंदगी में बदलाव ला रहा है।
वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्रधानमंत्री ने बताया कि देश में एक करोड़ 25 लाख प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के लाभार्थी हैं। इनमें लगभग 70 फीसदी एससी, एसटी समुदाय के हैं। देश में 3 लाख सीएससी केंद्र खोले जा चुके हैं जिसमें एक लाख 83 हजार ग्राम पंचायत सीएससी केंद्र से जुड़े हैं। यहां से आम लोगों को सहूलियत दी जा रही है। ग्रामीण बिपीओ संचालित हो रहे हैं जहां लोगों को रोजगार प्राप्त हो रहा है। देश में 52 हजार महिला सीएससी केंद्र संचालक हैं जहां बेटियां चिकित्सकीय परामर्श ले रही हैं और घर पर ही दवा प्राप्त कर सकती हैं। प्रधानमंत्री ने व्यापारियों को भीम एप से पैसे का लेन देन करने की सलाह दी जिससे डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिल सके। प्रधानमंत्री ने बताया की रुपे कार्ड के द्वारा सभी देश विदेश में लेन देन कर सकते हैं। प्रधानमंत्री 20 जून को सीएससी केंद्रों के माध्यम से प्रात: साढ़े नौ बजे किसानों से उनके समस्या और सुझाव के बारे में बात करेंगे। इस मौके पर जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी आर एन सिंह ने पीएमजीडीएसएचए में छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी, सीएससी ई-गवर्नेंस के जिला प्रबंधक रामेन्द्र शुक्ला, अरविंद पाठक, दाऊ पांडेय, राम बाबू , सैनी, अंकित , मनोज, विवेक सिंह व अन्य सीएससी के संचालक मौजूद रहे।